फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The street vendors protested against the team of the Municipal Corporation, created a ruckus

कार्रवाई करने पहुंची निगम टीम, रेहड़ी फड़ी संचालकों ने सड़क पर बैठ जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The street vendors protested against the team of the Municipal Corporation, created a ruckus
अंबाला सिटी। कपड़ा मार्केट में रेहड़ी फड़ी संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम टीम ने दूसरी बार बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम सोमवार सुबह ही निगम की टीम पूरे दल बल के साथ कपड़ा मार्केट पहुंच गई। जैसे ही निगम टीम रेहड़ी फड़ी जब्त करने की कार्रवाई करने लगी तो वहां मौजूद रेहड़ी फड़ी संचालकों ने जमकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां तक रेहड़ी फड़ी संचालकों में से एक महिला ने नगर निगम की ट्राली पर भी विरोध स्वरूप डंडे बरसा दिए। संचालकों ने वहीं जमीन पर धरना देते हुए बसों के आने जाने का रास्ता बंद कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख वहां मौजूद निगम टीम सदस्यों ने उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया और निगम टीम वहां से बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

रेहड़ी फड़ी संचालक बोले कैसे करेंगे परिवार का पालन पोषण
इस दौरान वहां मौजूद रेहड़ी फड़ी संचालकों ने कहा कि अगर नगर निगम की टीम उन्हें वहां से उठा देती है तो वह अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे। उनका कहना है कि उनके पास कमाने का एक यही माध्यम है, अगर उनका यह कार्य भी बंद हो गया तो वह भूखे मरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि कोरोना के कारण उनका बहुत अधिक काम तो वैसे ही खत्म हो रखा है। रेहड़ी फड़ी संचालकों ने मांग की है उन्हें वहां पर काम करने दिया जाए अन्यथा वह विरोध स्वरूप धरने पर बैठ जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed