{"_id":"6a0628521213e6852f0418ac","slug":"the-storm-damaged-the-water-tanks-of-the-civil-hospital-affecting-the-supply-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163204-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आंधी से नागरिक अस्पताल की टूटी पानी की टंकियां, सप्लाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आंधी से नागरिक अस्पताल की टूटी पानी की टंकियां, सप्लाई प्रभावित
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की टंकी टूटने के बाद सोलर पैनल पर गिरी: संवाद
अंबाला। बुधवार रात आई आंधी ने अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अस्पताल की छत पर रखी पानी की टंकियां टूट कर गिर गईं, जिससे पूरे अस्पताल परिसर की जलापूर्ति दो घंटे के लिए ठप हो गई थी। वहीं, अस्पताल के विभिन्न विभागों के साइन बोर्ड व खिड़कियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को शौचालयों में पानी की किल्लत के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका असर सफाई व्यवस्था पर भी पड़ा। हालांकि अस्पताल खुलने के दो घंटे बाद पानी की टंकियों को दोबारा लगाकर पानी की सप्लाई को सुचारू कर दिया।
हार्ट सेंटर का शीशा टूटा, बच्ची घायल
आंधी के दौरान अस्पताल के हार्ट सेंटर के पास लगा एक भारी शीशा अचानक टूट कर गिर गया। इस हादसे के समय वहां मौजूद एक छह वर्षीय बच्ची दिशा शीशे की चपेट में आ गई, जिससे उसके हाथ में चोट आई है। घायल बच्ची को तुरंत इमरजेंसी में उपचार दिया गया। इसके अलावा, तेज हवाओं के कारण अस्पताल के मुख्य द्वारों व गलियारों में लगे कई महत्वपूर्ण बोर्ड भी उखड़ कर दूर जा गिरे।
आंधी से अस्पताल में काफी नुकसान हुआ है। कई जगह के बोर्ड, शीशे टूटे हैं तो कुछ पानी की टंकी भी टूट गई थी। हालांकि बाद में उसे दुरुस्त करवा दिया गया है ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
- डॉ. पंकज, आरएमओ, कैंट नागरिक अस्पताल