फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The state's second modern lab will be built in the Polytechnic, students will learn from robotic machines.

Ambala News: पॉलिटेक्निक में बनेगी प्रदेश की दूसरी आधुनिक लैब, रोबोटिक मशीन से सीखेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The state's second modern lab will be built in the Polytechnic, students will learn from robotic machines.
शहर के राजकीय पॉलीटे​क्निक में आधुनिक लैब बनाई जा रही। संस्थान - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
- राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में फरवरी में होगा उद्घाटन, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में प्रदेश की दूसरी आधुनिक लैब बनेगी। इस लैब को बनाने के लिए काम चल रहा है। 6 फरवरी को लैब का शुभारंभ होने की उम्मीद है। इस लैब के बनने से विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा और आधुनिक तकनीक के बारे में सीख सकेंगे। इससे पहले करनाल के नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक में आधुनिक लैब लगाई गई है। जिले की बात करें तो पॉलिटेक्निक में यह पहली लैब होगी। लैब में विद्यार्थी रोबोटिक मशीनों से सीखेंगे। लैब के लिए कंपनी की ओर से 65 लाख की मशीनरी दी गई है और लैब को संस्थान की ओर से तैयार करवाया जा रहा है।
मैकेनिकल, ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के बच्चे ले सकेंगे प्रशिक्षण
यह पॉलिटेक्निक जिले का सबसे पुराना संस्थान है। इसमें प्रदेश के कई जिलों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पॉलिटेक्निक में आधुनिक लैब लगने से मैकेनिकल, ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के विद्यार्थी प्रशिक्षण ले सकेंगे। इस लैब को मारुति कंपनी के सहयोग से लगाया जाएगा। विद्यार्थी यहां रोबोटिक मशीनों से गाड़ी के पार्ट को फिट करना, पेंट, फिटिंग सहित आधुनिक चीजें सीखेंगे। साथ ही यह भी सिखाया जाएगा कि किस चीज को बनाने में किस मशीनरी का प्रयोग किया जाता है और वह कैसे कार्य करती है।
विज्ञापन

बाहरी तकनीकी कॉलेजों के विद्यार्थी भी सीख सकेंगे
इस आधुनिक लैब के लगने से संस्थान के विद्यार्थी तो पढ़ाई करेंगे ही, बल्कि बाहरी तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए भी अलग से शेड्यूल बनाया जाएगा। यहां कंपनी की ओर से कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा और वह कर्मचारी आधुनिक मशीनों के बारे में प्रशिक्षण देगा। इस आधुनिक लैब के लगने से विद्यार्थी संस्थान स्तर पर ही नई-नई तकनीक सीखेंगे, जिससे उनको रोजगार मिलने में भी आसानी होगी और उनके समय में भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पॉलिटेक्निक में आधुनिक लैब लगाने का काम चल रहा है। इस लैब का उद्घाटन फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में होगा। लैब के लगने से विद्यार्थी नई-नई तकनीक संस्थान में ही सीख सकेंगे।
- आदिश बिंदल, प्राचार्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed