फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The speed of passenger trains is deteriorating, daily commuters are bearing the brunt

Ambala News: पैसेंजर ट्रेनों की बिगड़ रही चाल, दैनिक यात्री भुगत रहे खामियाजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The speed of passenger trains is deteriorating, daily commuters are bearing the brunt
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन को लेकर डीआरएम को एक्स पर भेजा गया संदेश। स
अंबाला। मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को समय पर चलाने के चक्कर में पैसेंजर ट्रेनों की चाल बिगड़ने लगी है, इसका खामियाजा दैनिक यात्रियों सहित अन्य को भुगतना पड़ रहा है। रोजाना सोशल मीडिया पर पैसेंजर ट्रेनों की शिकायत यात्रियों द्वारा की जा रही है। बावजूद इसके ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन नंबर 64522 लुधियाना-अंबाला पैसेंजर सहित 64504 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर, 74991 अंबाला-दौलतपुर चौक और ट्रेन नंबर 64563 रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा पैसेंजर एक से आधे घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इस कारण नौकरी पेशा सहित दैनिक यात्री समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


टीमों के गठन के बाद भी नहीं सुधरे हालात


पैसेंजर ट्रेनों से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए डीआरएम के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था। टीम को ट्रेनों के सही समय पर संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुरुआती दौर में ट्रेनों का संचालन काफी हद तक समय पर हो गया था, लेकिन अब पिछले लगभग एक सप्ताह से पैसेंजर ट्रेनों की चाल बिगड़ने लगी है। इसे लेकर यात्रियों में रोष है और वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से रोजाना डीआरएम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन


किया था प्रदर्शन, रोकी थी वंदे भारत एक्सप्रेस
पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को लेकर दैनिक यात्रियों द्वारा पूर्व में भी कई शिकायतें की गई। इसमें डीआरएम के अलावा रेल मंत्री और बोर्ड को भी शिकायत भेजी गई, वहीं अंबाला छावनी स्टेशन पर भी अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान तैश में आए दैनिक यात्रियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रोक दिया था। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट पर मामला भी दर्ज किया गया था, इसके बाद दैनिक यात्रियों ने रोष प्रदर्शन तो नहीं किया, लेकिन वो अब सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और रेलवे की अव्यवस्थाओं को रोजाना कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के समय पर संचालन को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाती है। कई बार रेल खंड पर संरक्षा व सुरक्षा के लिए कार्य चल रहा होता है तो ऐसे में ट्रेनों का देरी से चलना स्वभाविक है। यात्रियों को थोड़ा संयम से काम लेना चाहिए। हम दैनिक यात्रियों की समस्या को समझते हैं और प्रयासरत है कि पैसेंजर ट्रेनें समय पर ही संचालित हों।
- नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन को लेकर डीआरएम को एक्स पर भेजा गया संदेश। स

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन को लेकर डीआरएम को एक्स पर भेजा गया संदेश। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed