फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The smugglers who escaped in the encounter had earlier taken away the bull from Defence Colony.

Ambala News: मुठभेड़ में भागे तस्कर पहले डिफेंस कॉलोनी से उठा ले गए थे सांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The smugglers who escaped in the encounter had earlier taken away the bull from Defence Colony.
सीसीटीवी में कैद हुए थे आरोपी, पुलिस यूपी व उत्तराखंड में दे रही दबिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। टुंडला मंडी में पुलिस की मुठभेड़ के बीच दो गायों से लदी पिकअप छोड़कर भागे पशु तस्करों के तार यूपी के बाद उत्तराखंड से भी जुड़ गए हैं। पिकअप पर लगी नंबर प्लेट पर जो नंबर था वो उत्तराखंड का था। हालांकि वो नंबर प्लेट फर्जी बताई जा रही है लेकिन गिरोह तक पहुंचने के लिए टीम यूपी के साथ-साथ उत्तराखंड में भी दबिश दे रहे रही है। वहीं इस मामले में 17 अप्रैल का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जो उत्तराखंड नंबर की पिकअप पुलिस काबू की है, उसी पिकअप में चार पशु तस्कर सांड को गाड़ी में क्रूरतापूर्वक ले जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फुटेज में दिख रहा है कि 17 अप्रैल की रात करीब 12 बजकर 33 मिनट पर तस्कर गाड़ी लेकर आते हैं। पहले तो पैदल युवक रेकी करते हैं। पशु दिखने के बाद एक तस्कर यूके17सीए2324 नंबर की गाड़ी लेकर आता है। इतने में उसे तीन साथी रस्सी से सांड का मुंह बांध देते हैं। जैसे ही सांड पिकअप में चढ़ जाता है तो उसके पैर भी बांध देते हैं ताकि वह आगे पीछे न हो सके। जबकि कुछ तस्कर पिकअप में पीछे बैठ जाते हैं तो कुछ आगे। अंधेरे का फायदा उठाकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन


यमुनानगर में भी इसी गाड़ी का हो चुका इस्तेमाल

यूके17सीए2324 नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल अंबाला के अलावा यमुनानगर में भी हो चुका है। पशु प्रेमियों ने बताया कि इस नंबर की गाड़ी लंबे समय से घूम रही है। यमुनानगर टोल के पास भी पशु प्रेमियों से बचकर यह पशु तस्कर भाग गए थे। उसके बाद अंबाला कैंट डिफेंस कॉलोनी से भी पशु चुराए। बताया जाता है कि यह गाड़ी कालाआम्ब व नारायणगढ़ के रास्ते भगवानपुर टोल से उत्तराखंड में जाने की आशंका है लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पशु तस्करों की गोली से गुरप्रीत की गई थी जान

कैंट के टुंडला गांव के पास 1 मई को गौ तस्कर व पुलिस में मुठभेड़ हुई थी। इस बीच एक गोली अपने काम से घर लौट रहे गरनाला गांव निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को आंख के नीचे लग गई थी। युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया था। पिकअप गाड़ी को छोड़कर पशु तस्कर भाग गए थे। मुठभेड़ में पत्थर बरसाने व गोली चलाने के मामले में पुलिस ने पशु तस्करों पर दो मामले दर्ज किए थे। तभी से पुलिस तलाश कर रही है।
---


पशु तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें काबू कर लिया जाएगा। गाड़ी कहां से आई और किसके नाम है वो पुलिस जांच का विषय है।
जितेश, थाना प्रभारी अंबाला कैंट

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed