फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4 passenger trains cancelled until next month due to track repairs

Ambala News: ट्रैक मरम्मत के कारण 4 पैसेंजर ट्रेनें अगले महीने तक रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
4 passenger trains cancelled until next month due to track repairs
अंबाला। रेल मंडल के अंतर्गत ट्रैक रिन्यूअल का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत साहिबजादा अजीत सिंह नगर-करतोली रेल खंड में पीक्यूआरएस का विकास कार्य चल रहा है, इसलिए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार पैसेंजर ट्रेनों के निरस्तीकरण को आगे बढ़ा दिया है। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 64517 अंबाला-नंगलडैम मेमू अब 14 नवंबर 2026 तक पूरी तरह रद्द रहेगी जबकि पहले इस ट्रेन को 15 अक्तूबर तक रद्द रखने का फरमान जारी किया गया था। इसी प्रकार ट्रेन 64516 नंगलडैम-अंबाला मेमू, 74991 अंबाला-दौलतपुर चौक डेमू और ट्रेन 74992 दौलतपुर चौक-अंबाला डेमू 15 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के आधिकारिक पूछताछ केंद्र (139) या एनटीईएस एप के जरिए ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed