फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The shopkeepers of the cloth market, troubled by the power cuts, have been pleading everywhere, there is no improvement

बिजली कटों से परेशान कपड़ा मार्केट के दुकानदार, हर जगह लगा चुके गुहार नहीं हो रहा सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The shopkeepers of the cloth market, troubled by the power cuts, have been pleading everywhere, there is no improvement
जिली की समस्या के बारे में बताते कपड़ा मार्केट के दुकानदार। संवाद - फोटो : Ambala
गर्मी के चलते बिजली की खपत में कटौती सामने आ रही है। इसके बावजूद कपड़ा बाजार के दुकानदारों को पर्याप्त बिजली मुहैया करवाने में बिजली निगम नाकाम रहा है। दुकानदारों की माने तो एक महीने से रेलवे लाइन के शिव मंदिर के साथ लगते बाजार में बिजली आपूर्ति कम हो रही है। बाजार में सुबह 11 बजे बिजली चली जाती है, जो शाम 4 बजे से पहले नहीं आती। उसके बाद अगर भूले से बिजली आ भी जाए तो सिंगल फेस की बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि जब भी शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते हैं तो रटा-रटाया जवाब मिलता है कि आपके क्षेत्र में बिजली से संबधित काम चल रहा है। अभी बिजली आने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है। फिर भी आपकी शिकायत हमने प्रेषित कर दी है, जल्द ही संबधित कार्यालय से आपके पास लाइनमैन का फोन आ जाएगा। दुकानदारों का कहना है कि न तो बिजली आती है न ही लाइनमैन। कार्यालय में जाओ तो कोई अधिकारी अपनी सीट पर नहीं मिलता। ऐसे में अब दुकानदार सीएम विंडो पर शिकायत देने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहक भी परेशान हो जाता है। पिछले महीने इतनी गर्मी में भी हमारा एसी एक दिन भी नहीं चला। हमें बिजली की आपूर्ति सिंगल फेस मिल रही थी। ऐसे में पंखा ही चल जाए तो गनीमत ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजू।
बिजली निगम अपने बिलों मेें इतना सरचार्ज व इतना कर हमसे वसूल कर रहा है, लेकिन सुविधा के नाम पर हमें कुछ नहीं दिया जा रहा। न तो एसडीओ मिलते हैं न ही जेई अब ऐसे में समस्या किस को बताएं।
- अंकित जैन।
अगर गलती से बिजली आ भी जाए तो वोल्टेज इतनी कम होती है कि पंखा भी रो-रो कर चलता है। कई बार बिजली की समस्या संबधित अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हई है।

- सोम नाथ।
बिजली के अघोषित कट के बावजूद उम्मीद से बढ़ कर बिजली के बिल आना, जनता के साथ अन्याय है। बहुत परेशान हो चुके हैं। इस समस्या का समाधान नहीं होता तो हम अब शिकायत सीएम विंडो पर देंगे।
- रजत जैन।
यदि ऐसी कोई समस्या है तो निश्चित तौर पर समाधान करवा दिया जाएगा। हालांकि हम पहले से खंभे लगाने का कार्य भी वहां कर रहे हैं।
-वैभव, एसडीओ बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed