फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The sex ratio has deteriorated due to the decrease in pressure

Ambala News: दबिश घटने से लिंगानुपात का आंकड़ा बिगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
The sex ratio has deteriorated due to the decrease in pressure
अंबाला सिटी। जिला बीते वर्ष के मुकाबले जिले में लिंगानुपात कम हो गया है। वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 953 था तो वहीं अब यह घट कर इस वर्ष 913 पर आ गया है। इसका मुख्य कारण अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर दबिश में कमी आना है। वर्ष 2024 में विभाग ने सिर्फ तीन केंद्रों पर दबिश दी।
विज्ञापन

जिसमें तीनों ही मामले कोर्ट में चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद से एक भी केंद्र में दबिश नहीं दी है। इसका असर आंकड़ों पर दिखने लगा है।
विज्ञापन


दूसरे राज्यों में जा रहे लोग
अंबाला से लोग भ्रूण जांच करवाने के लिए दूसरे राज्यों पंजाब और उत्तर प्रदेश में जाते हैं। इस कारण कई बार महिलाएं विभाग की आंखों से बच जाती हैं। ऐसे में पड़ोसी राज्यों में दबिश और भी जरूरी हो जाती है। लेकिन विभाग की ओर से इन दिनों रेड न होने के कारण आंकड़ा घटता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में घटा अनुपात
जिला अंबाला में पंजोखरा साहिब पीएचसी में सबसे कम लिंगानुपात की दर दर्ज की गई है। यहां पर प्रति एक हजार लड़कियों पर सिर्फ 773 लिंगानुपात रह गया है। नियमों के अनुसार 900 से कम लिंगानुपात वाले आंकड़ों को पिछड़े क्षेत्र में गिना जाता है। साहा में 867 लिंगानुपात रहा। जबकि साहा को वर्ष 2022 में एक हजार के आंकड़े के लिए सबसे बेहतरीन अनुपात के लिए पुरस्कार दिया गया था। इसके अलावा नग्गल में 879, बराड़ा में 879, बिहटा में 872, केसरी में 846, नन्यौला में 859 और भूरेवाला में 841 लिंगानुपात रह गया है।


तीन माह में सभी सेंटरों की होगी जांच
नोडल अधिकारी डॉ विपिन भंडारी ने बताया कि तीन महीने में विभाग जिले के प्रत्येक अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच करेगा। इसके साथ ही दूसरे राज्यों में भी दबिश देने के लिए प्रणाली बनाई जा रही है। जैसे ही नए एजेंट मिलेंगे तो दबिश भी शुरू होगी। जिला अंबाला में 85 केंद्र हैं। इनमें से नारायणगढ़ और अंबाला सिटी के केंद्रों की जांच पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed