फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The servant stole goods worth lakhs from the hotel

Ambala News: होटल से नौकर ले उड़ा लाखों का माल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The servant stole goods worth lakhs from the hotel
अंबाला। यूके में रहने वाले अंबाला सिटी के रेलवे रोड निवासी नितिन कुमार का नौकर घर से लाखों रुपये की नकदी, जेवरात व यूके पाउंड लेकर रफूचक्कर हो गया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने नौकर भोलेनाथ पर बीएनएस की धारा 306 चोरी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिटी रेलवे रोड निवासी नितिन कुमार ने बताया कि वह द राज होटल का मालिक है। होटल की रिसेप्शन पर उत्तर प्रदेश के रत्तापुर गांव निवासी भोलेनाथ को लगाया हुआ है। 14 साल की उम्र में लाने के बाद पढ़ाई लिखाई भी खुद ही करवाई थी। वह खुद यूके चला गया था। पीछे से होटल के कुछ कमरों की चाबी भोलेनाथ को दे रखी थी।
विज्ञापन

एक मई को होटल से जेवरात निकालकर घर की अलमारी में रख दिए थे। 14 मई को नौकर होटल से बहराईच अपने गांव को 40 दिन के लिए गया था। बाद में कमरा देखा तो अलमारी टूटी हुई थी। जेवरात सहित ढाई लाख की नकदी व एक हजार यूके पाउंड गायब थे। साथ ही अन्य कीमती सामान भी नहीं था। इसके अलावा किरायेदारों से लिया गया एक लाख रुपये किराया भी ले गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भोलेनाथ के जाते समय उसके जीजा मुकेश, भाई रक्षा व मामा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed