फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The second accused of stealing iron rods was arrested and sent to jail.

Ambala News: सरिया चुराने के दूसरे आरोपी को काबू कर भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The second accused of stealing iron rods was arrested and sent to jail.
सरिया चुराने के दूसरे आरोपी को काबू कर भेजा जेल
विज्ञापन


अंबाला। बहबलपुर गांव के मैरिज पैलेस से एंगल, सरिया आदि चोरी करने के मामले में सीआईए-1 की टीम काबू आरोपी को जेल भेज दिया। दो दिन के रिमांड के बाद आरोपी नारायणगढ़ निवासी नीरज को मंगलवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सीआईए-1 की टीम ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली है। इस मामले में नारायणगढ़ झुगिया निवासी कमलजीत सिंह को पहले काबू किया था। बहबलपुर गांव निवासी इंद्रजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 18 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। संवाद


बाइक चोरी के आरोपी को भेजा जेल
अंबाला। मटहेड़ी बस स्टैंड के पास से 3 मई को चोरी हुई बाइक मामले में नग्गल पुलिस ने नया गांव निवासी आरोपी विनोद को काबू कर लिया। मंगलवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी द्वारा चोरी की गई बाइक को पहले ही चोरी के एक अन्य मामले में बरामद किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज है। यह कार्रवाई आनंदपुर जलबेहड़ा गांव निवासी अमरीक सिंह की तहरीर पर हुई थी। संवाद
विज्ञापन


मकान से मोटर चोरी करने को आरोपी को भेजा जेल
अंबाला। सेक्टर-34 के निर्माणाधीन मकान में चोरी करने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने एक अन्य आरोपी सेक्टर-8 निवासी सोमपाल उर्फ कोम्पली को काबू कर लिया। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में सेक्टर-34 निवासी राकेश कुमार ने तहरीर दी थी कि 11 अक्तूबर की रात को अज्ञात आरोपी ने उसके निर्माणाधीन मकान का दरवाजा तोड़कर बिजली फिटिंग की तारें, बिजली मशीन की मोटर, मिस्त्री के औजार आदि सामान चुराया था। इस मामले में संलिप्त अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
28 लाख रुपये हड़पने के मामले में महिला काबू
अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला से आठ लाख रुपये की बरामदगी की है। इस मामले में बाड़ा गांव निवासी नरमैल सिंह ने पड़ाव थाने में 23 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। 1 जून 2022 से 1 जनवरी 2024 के दौरान आरोपी महिला ने उसके पुत्र व पुत्री को विदेश भेजने के मामले में उससे 28 लाख रुपये हड़पने का आपराधिक कार्य किया था। इस मामले में पुलिस अभी तक 10 लाख रुपये की बरामदगी की गई है। संवाद

----
आभूषण ठगने के आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया

अंबाला। महिला को ब्लैकमेल करके आभूषणों की ठगी व धमकाने के मामले में पुलिस ने फतेहगढ़ निवासी साहिल के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। पीड़ित महिला ने 12 जनवरी 2026 को थाना बलदेव नगर में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। तहरीर देते हुए कहा था कि 25 अगस्त से 26 दिसंबर 2025 के दौरान आरोपी साहिल व अन्य ने उसे बहला फुसलाकर ब्लैकमेल करके सोना जेवरात की ठग्गी करने व जान से मारने की धमकी देने का आपराधिक कार्य किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed