फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The search for the soldier who fled from court martial proceedings is intensified

Ambala News: कोर्ट मार्शल की कार्रवाई से भागे सिपाही की धरपकड़ तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
The search for the soldier who fled from court martial proceedings is intensified
अंबाला। सेना के अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ के बाद पाॅक्सो एक्ट के मामले में नामजद सिपाही के कोर्ट मार्शल के दौरान भागने के मामले में पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सिपाही तरनतारन निवासी 3 सिख यूनिट के सिपाही परमिंदर सिंह और उसे भगाने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही आरोपी की कॉल डिटेल भी खंगालने के साथ-साथ संबंधित थाना पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। दरअसल, कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया से गुजर रहे सिपाही को स्विफ्ट कार में आए उसके साथी 30 सितंबर 2024 को अपने साथ भगा ले गए थे। पड़ाव पुलिस ने 212 रॉकेट रेजिमेंट के कैप्टन एडजुटेंट फॉर कमांडिंग ऑफिसर शिवम कुमार की शिकायत पर आरोपी सिपाही तरनतारन निवासी 3 सिख यूनिट के सिपाही परमिंदर सिंह के अलावा उसे भगा ले जाने वाले 3 अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

शिकायतकर्ता 212 रॉकेट रेजिमेंट के कैप्टन एडजुटेंट फॉर कमांडिंग ऑफिसर शिवम कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 3 सिख रेजिमेंट परमिंदर सिंह पर आईपीसी की धारा 354 ए (3), पाॅक्सो अधिनियम 2012 की धारा 10 के तहत जनरल कोर्ट मार्शल की कार्रवाई का मुकदमा चल रहा था। आरोपी को 18 जुलाई को 1872 रॉकेट रेजिमेंट के क्वार्टर गार्ड में गिरफ्तारी के तहत रखा गया था। आरोपी को उसके साथी भगा ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि भागने में उसकी सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार में 2 से 3 अज्ञात व्यक्तियों ने मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed