फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The sarod player gave a charming performance

Ambala News: सरोद वादक ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The sarod player gave a charming performance
आर्य गर्ल्स कॉलेज में संगीत कार्यक्रम के दौरान संगीत का महत्व बताते संगीतकार। कॉलेज
अंबाला। आर्य गर्ल्स कॉलेज के प्रांगण में स्पीक मेके, एसआरएफ सीरिज के तहत एक दिवसीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य कलाकार विख्यात सरोद वादक पंडित पार्थो सारथी और तबला कलाकार आशीष पॉल की संगीत प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कलाकारों का स्वागत फूल मालाओं तथा स्मृति चिह्न देकर किया। प्रस्तुति देते हुए पं. पार्थो सारथी ने अपने वाद्य यंत्र सरोद के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगीत एक विशेष भाषा है जिसे सभी समझ सकते हैं तथा यह मनुष्य के मस्तिष्क की खुराक है। आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में मनुष्य को कई प्रकार की मानसिक, शारीरिक चिंताओं ने घेरा हुआ है। ऐसे में मन-मस्तिष्क को अवसाद तथा डिप्रेशन से बचाने के लिए संगीत ही एकमात्र साधन है। जिससे हम आनंद अनुभव कर सकते हैं। स्वयं को तनावमुक्त रख सकते हैं।भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारी पुरातन धरोहर है। इसे बचाने के लिए हम सभी को यत्न करना चाहिए। यह हमारी अहम जिम्मेवारी है। इसके बाद उन्होंने राग मियां की तोड़ी तथा मित्र भैरवी राग में एक धुन का वादन किया। जिसे सभी ने खूब सराहा। उन्होंने छात्राओं से संगीत विषयक वार्तालाप किया तथा छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। कार्यक्रम का संचालन संगीत विभाग के प्राध्यापकों डॉ. शचि शुक्ला, डॉ. अनु वर्मा, यश भारद्वाज द्वारा किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed