फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The sacred idol of Shri Hanuman Ji brought from Panipat.

Ambala News: पानीपत से लाया गया श्री हनुमान जी का पावन स्वरूप

Mon, 21 Sep 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 21 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The sacred idol of Shri Hanuman Ji brought from Panipat.
अंबाला कैंट के लालकुर्ती बाजार में भगवान हनुमान जी का स्वरुप लेकर जाते पदा​धिकारी। सदस्य
अंबाला। श्री हनुमान भक्त मंडल (लाल कुर्ती बाजार) की युवा मंडली द्वारा पानीपत से श्री हनुमान जी का पावन स्वरूप पूरे श्रद्धा भाव और धूमधाम के साथ कैंट लाया गया। इस अवसर पर लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। आचार्यों द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्री हनुमान जी के इस पावन स्वरूप को मंदिर में स्थापित किया गया।
विज्ञापन

स्थापना के दौरान पूरा मंदिर प्रांगण जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का पूजन कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस शुभ अवसर पर काफी संख्या में पहुंचे भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। मंडल के सदस्यों ने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed