फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The risk of epilepsy is higher due to the light of mobile and vehicles

Ambala News: मोबाइल और वाहनों की रोशनी से मिर्गी का खतरा अधिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
The risk of epilepsy is higher due to the light of mobile and vehicles
अंबाला सिटी। अधिक समय तक फोन व वाहनों की रोशनी के संपर्क में आने के कारण मिर्गी के दौरे की संभावना अधिक हो जाती है। आए दिन सिटी नागरिक अस्पताल में 40 से 50 मरीज इसी परेशानी से संबंधित आ रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकतर युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है। डॉ. राजेंद्र रॉय ने बताया कि मिर्गी का दौरा आने के दो दिनों के भीतर ही मरीज की ईईजी जांच करवा लेनी चाहिए। इससे समय रहते दिमाग में होने वाली परेशानी का पता चल सके।
विज्ञापन

शुरूआत में मरीज को सिर में दर्द और नींद न आने की समस्या होती है। जिससे मिर्गी का दौरा आ सकता है। समय पर उपचार न करवाने पर आगे चलकर यह बीमारी अन्य मानसिक बीमारियों का रूप ले लेती है। वाहनों में आज कल सफेद लाइटों के कारण यह समस्या अधिक हो रही है। इसके साथ ही अंधेरे में मोबाइल फोन चलाने से भी समस्या अधिक बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींद पूरी लेना भी जरूरी
मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. राजेंद्र राय ने बताया कि जो लोग रात के समय अंंधेरे में अधिक समय तक फोन चलाते हैं। उनकी नींद लेने की प्रक्रिया बुरी तरह से प्रभावित होती है। फोन की लगातार बदलती हुई रोशनी से दिमाग में न्यूरोन की गतिविधियां तेज हो जाती है। इससे दिमाग सही तरीके से काम करने में अक्षम हो जाता है। इससे सिर में दर्द और लंबे समय तक नींद नहीं आती है। इससे मिर्गी के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय पर नींद पूरी कर लेनी चाहिए।
आंखों पर भी पड़ता है असर
अधिक देर तक रोशनी के संपर्क में रहने के कारण आंखों में आंसू बनना बंद हो जाते हैं। इससे आंखें सूख जाती है। ऐसी स्थिति में आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा बन जाता है।

अधिक समय तक सफेद व मोबाइल की रोशनी में नहीं रहना चाहिए। समय पर ही नींद पूरी कर लेनी चाहिए। मिर्गी का दौरा पड़ने पर मरीज की दो दिन के भीतर ही ईईजी करवा लेनी चाहिए।
-------
डॉ. राजेंद्र राय, मानसिक रोग चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed