फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The remaining seats in Government ITI will be filled on the spot basis from August 8

Ambala News: राजकीय आईटीआई में 8 अगस्त से ऑन द स्पाट आधार पर भरी जाएगी बची सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
The remaining seats in Government ITI will be filled on the spot basis from August 8
शहर के राजकीय आईटीआई प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान।
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चार ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद भी सीट खाली रह गई। अब इन सीट को ऑन द स्पॉट के आधार पर भरा जाएगा। शहर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि संस्थान में कोर्स में खाली पड़ी सीट की सूची 8 अगस्त को चस्पा की जाएगी। इन खाली सीट पर नए आवेदन 8 से 23 अगस्त तक जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 12 से 23 अगस्त को ऑन द स्पाट दाखिले के लिए रैंक व मेरिट जारी की जाएगी। आईटीआई में मेरिट के आधार पर 12 से 23 अगस्त तक दाखिले किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, वह 12 से 24 अगस्त तक फीस भरकर दाखिला ले सकेंगे। अगर अभ्यर्थी सीट आवंटित होने पर भी दाखिला नहीं लेता तो उसकी सीट रद्द हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्थान में कुल 1228 सीट हैं। तीन ऑनलाइन काउंसलिंग में 672 सीट पर दाखिला किया गया। इसके उपरांत 556 सीट खाली रह गई थी। चौथी ऑनलाइन काउंसलिंग में 260 आवंटित की गई। इन सीटों के मुकाबले 151 सीट पर दाखिले हुए। चौथी काउंसलिंग तक संस्थान में 823 सीट भरी गई। अब बची 405 सीट पर दाखिले के लिए दोबारा आवेदन लिए जाएंगे और ऑन द स्पाट दाखिले किए जाएंगे। वहीं, जिले में 8 राजकीय आईटीआई हैं। इन सभी में बची सीट पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed