फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The relatives of the newborn found in the toilet of the bus stand did not get a clue even after 24 hours

बस स्टैंड के शौचालय में मिले नवजात के परिजनों का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the newborn found in the toilet of the bus stand did not get a clue even after 24 hours
अंबाला। छावनी बस स्टैंड के महिला शौचालय में मिले नवजात को अपनाने के लिए होड़ मच गई है। अस्पताल में नवजात बच्चे को गोद लेने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। अंबाला व आसपास के गांवों से जो लोग बच्चे का सुख प्राप्त नहीं कर पाए वो गोद लेने के लिए अस्पताल स्टाफ से जानकारी लेते हुए नजर आए। फिलहाल इस पर अभी अस्पताल प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले में इलाका पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। बुधवार को भी पुलिस फुटेज के जरिए महिला का पता लगाने में जुटी रही। आसपास के इलाकावासियों व रेहड़ी वालों से भी पूछताछ की गई। उधर, बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कंसल ने बताया कि नवजात को पोलियो है। फिलहाल एसएनसीयू वार्ड में ही दाखिल है। उसका उपचार किया जा रहा है। कुछ टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि वह पूरी तरह स्वस्थ है या नहीं। हालांकि पुलिस अब सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की जांच करेगी। अस्पतालों में 4 से 5 दिन पुरानी डिलीवरी के बारे में जांच की जाएगी। पुलिस ने छावनी बस स्टैंड में रात के समय इंचार्ज करनाल के गांव अमुपुर निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर पड़ाव थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि 18 अक्तूबर की शाम करीब 8 बजे रेखा नाम की एक महिला ने शौचालय में नवजात के पड़े होने की उन्हें सूचना दी। वह जब रेखा व अन्य स्टाफ सहित शौचालय में गए तो दरवाजे के पीछे एक नवजात पड़ा था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed