फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The problem in the big textile market is also not small.

Ambala News: बड़ी कपड़ा मार्केट में समस्या भी छोटी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The problem in the big textile market is also not small.
अंबाला सिटी। उत्तर भारत की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट में समस्याएं भी छोटी नहीं हैं। यहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जहां सफाई कर्मचारियों ने गंदगी का डंपिंग जोन बनाया हुआ है, वहां मात्र 10 फीट की दूरी पर प्राचीन शिव मंदिर स्थापित है। वहीं ईएसआई डिस्पेंसरी में प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

दुकानदारों की मानें तो क्षेत्र में गंदगी होने के कारण दुर्गंध का माहौल है। गंदगी में मक्खी-मच्छरों की भरमार है। इसी प्रकार रेलवे अंडर ब्रिज में भी गंदगी का आलम बना हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि रेलवे अंडर ब्रिज के साथ आसपास के ही दुकानदार गंदगी डाल रहे हैं।
विज्ञापन


पशासन ने ध्यान नहीं दिया
दुकानदार रोशन लाल का कहना है कि गंदगी के ढेरों को उठवाने के लिए मार्केट के लोगों ने निगम प्रशासन को शिकायतें दी हैं, लेकिन निगम प्रशासन ने गंदगी की इस समस्या पर संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठोस कदम उठाने की जरूरत
दुकानदार अशीष कुमार ने बताया कि कूड़े के ढेरों का उठान न होने के कारण गंदगी मार्केट में ही फैली रहती है। निगम प्रशासन को सफाई व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल
दुकानदार राकेश गुलाटी का कहना है कि कई बार सफाई कर्मचारी कूड़े से भरी रेहड़ी आदि खाली करते हुए देखे गए हैं। कर्मचारियों की ओर से कूड़े के ढेर को उठाने का प्रयास नहीं किया गया।
रेलवे अंडर ब्रिज के साथ गंदगी के ढेर
दुकानदार अमर प्रकाश ने बताया कि रेलवे स्टेशन चौक में अंडर ब्रिज के साथ गंदगी व मलबे के ढेर लगे हुए है। जिसमें आस पड़ोस के दुकानदार गंदगी डालते रहते हैं। कर्मचारी अनदेखी कर रहे हैं।



शिकायत संज्ञान में नहीं
होलसेल कपड़ा मार्केट में गंदगी से संबंधित शिकायत संज्ञान में नहीं है। फिर भी जांच करवाई जाएगी। जहां खामियां मिलेंगी तो सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
-मिथुन वर्मा, स्थानीय पार्षद नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed