{"_id":"6494be5488dfbda23f047024","slug":"the-portal-remained-closed-for-four-hours-peoples-work-stuck-ambala-news-c-36-1-sknl1003-5632-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चार घंटे बंद रहा पोर्टल, अटके रहे लोगों के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चार घंटे बंद रहा पोर्टल, अटके रहे लोगों के काम
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील में वेब हेलरिस सॉफ्टवेयर चार घंटे तक बंद रहा। पोर्टल बंद होने के नकल, जमाबंदी, इंतकाल व रजिस्ट्रेशन के काम बंद हो गए। तहसील में नकल, जमाबंदी, इंतकाल आदि कामों के लिए आए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें अपने काम करवाने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा। कई लोगों को तो बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा।
तहसील में ऑनलाइन सिस्टम व पारदर्शिता को बढ़ाने प्रदेश स्तर पर वेब हेलरिस सॉफ्टवेयर शुरू किया था। वीरवार की सुबह जैसे ही छावनी स्थित उपमंडल कार्यालय खुला तो वेब हेलरिस सॉफ्टवेयर बंद हो गया। नकल, जमाबंदी, इंतकाल, रजिस्ट्रेशन व अन्य कार्य करवाने के लिए तहसील कार्यालय में पहुंचे लोगों को इसका पता चला तो इनमें कई लोग मायूस होकर लौट गए। कई लोग कुर्सियों पर बैठ गए और ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के चलने का इंतजार करने लगे।
करीब एक बजे जब यह सॉफ्टवेयर धीरे चलने लगा तब जाकर लोगों राहत की सांस ली। इसके बाद भी हालात ऐसे थे कि एक-एक व्यक्ति को अपने काम करवाने में 15 मिनट लेकर 30 मिनट का समय लग रहा था। जो लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए काउंटर पर अपनी फोटो करवा रहे थे तो उनकी फाेटो अपलोड होने में भी काफी समय लग रहा था।
विज्ञापन
इसी तरह से ऑपरेटर द्वारा फार्म भरने के प्रिंट निकालने में भी काफी समय लग रहा था। गाड़ा बाड़ा के पास गांव से वसीयत कराने आए व्यक्ति भी बैठकर इंतजार करता रहा। इसी तरह से पूजा विहार से अंतरण कराने आई महिलाएं, करधान से सेल डीड के लिए आई महिलाएं भी इंतजार करती नजर आईं।
कोट
वेब हेलरिस सॉफ्टेवयर में पीछे गड़बड़ी थी, जिसके कारण वह बंद रहा। बाद में सॉफ्टवेयर चल गया और लोगों का काम समय पर पूरा कर दिया गया।
जसवंत सिंह, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।