फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The police will present the accused in court after he is discharged from the hospital.

Ambala News: अस्पताल से छुट्टी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The police will present the accused in court after he is discharged from the hospital.
अंबाला सिटी। बिचपड़ी गांव में तिहरे हत्याकांड मामले के आरोपी अभिषेक का उपचार अभी भी सिटी के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। उसे बंदियों के वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

तब से वह चिकित्सकों की निगरानी में रहेगा। वीरवार को उम्मीद थी कि पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी, मगर अभी छुट्टी न मिल पाने के कारण उसको कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में अभिषेक की गिरफ्तारी नारायणगढ़ पुलिस द्वारा सबसे पहले की जाएगी और कोर्ट से रिमांड मांगा जाएगा। आरोपी की मुठभेड़ पुलिस के साथ नारायणगढ़ में ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी हथियार कहां से लाया था, उसने हथियार चलाने का प्रशिक्षण कहां से लिया, इतने दिन तक आरोपी कहां-कहां छिपा रहा ऐसे प्रश्नों के जवाब पूछे जाएंगे। इसके बाद हत्या के मामले में पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी। शहजादपुर थाना प्रभारी ओम चंद्र ने बताया कि इस मामले में नारायणगढ़ थाने में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वह पहले जांच करेंगे, इसके बाद आगे बिचपड़ी के तिहरे हत्याकांड की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में शहजादपुर के बिचपड़ी गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मारी गई थी। इसमें तीन परिजनों, जिनमें दादी इसरो देवी, भाई संदीप, चाचा महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं चाची का उपचार चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल में चल रहा है। चाची का ऑपरेशन होना था जो कि हो चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed