{"_id":"69a5ea8ae4ad06d08b021860","slug":"the-police-took-the-two-pakistani-nationals-to-ambala-for-identification-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159167-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पकड़े गए दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को निशानदेही के लिए अंबाला लेकर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पकड़े गए दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को निशानदेही के लिए अंबाला लेकर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
- लालकुर्ती के होटल में करवाई निशानदेही, फर्जी आईडी देकर आरोपियों ने काटी थी एक रात, जम्मू के आरएस पुरा के बाल सुधार गृह से हुए थे फरार
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। जम्मू आरएस पुरा के बाल सुधार गृह से फरार होने के मामले में पकड़े गए पाकिस्तानी कैदी अहसान अनवर व मोहम्मद सनाउल्लाह को निशानदेही के लिए अंबाला लाया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां कैंट के लालकुर्ती स्थित एक होटल में लेकर पहुंची थी, जहां आरोपी फर्जी आईडी देकर ठहरे थे। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की टीमें भी मौजूद रहीं। होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और आईडी प्रूफ से संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया। हालांकि किसी अन्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अंबाला एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन से पकड़ा था
अंबाला एसटीएफ की टीम ने बाल सुधार गृह से फरार हुए दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को 17 फरवरी को ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से काबू किया था। पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ निवासी एहसान अनवर (21) व नानका साहिब निवासी मोहम्मद सनाउल्लाह (20) किसी ट्रेन के जरिए ठिकाना बदलने की फिराक में थे। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने बताया था कि वह लालकुर्ती के एक निजी होटल में फर्जी आईडी से ठहरे थे। हालांकि एसटीएफ व सुरक्षा एजेंसियां दोनों आरोपियों संग फरार हुए आरएस पुरा के दबलैंड निवासी कर्मजीत सिंह उर्फ गुग्गा की तलाश में जुट गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के जरिये चौथे आरोपी ठाकुर का नाम सामने आया था। जो अंबाला में भी उनके साथ था। ठाकुर ने ही आरोपियों की भागने में मदद की। अभी वो भी गिरफ्त से बाहर हैं।
दोनों आरोपियों को जम्मू से अंबाला कैंट के लालकुर्ती होटल में निशानदेही के लिए लाया गया था। दोनों आरोपी फर्जी आईडी से एक होटल में ठहरे थे।
- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक अंबाला