फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The police issued challans for 10 vehicles.

Ambala News: पुलिस ने 10 वाहनों के काटे चालान

Sun, 18 Oct 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 18 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
The police issued challans for 10 vehicles.
शुक्लकुंड रोड पर वाहनों के चालान करती थाना प्रभारी सुनीता ढाबा। संवाद
अंबाला सिटी। सिटी की होलसेल कपड़ा और कॉस्मेटिक मार्केट के पास शुक्लकुंड रोड पर अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। इस दौरान 10 वाहनों के चालान काटे गए और सड़क से अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। यह कार्रवाई मुख्य मार्ग पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या को देखते हुए की गई।
विज्ञापन

अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुनीता ढाका अपनी पुलिस टीम के साथ शुक्लकुंड रोड पर पहुंची। उन्होंने सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों का निरीक्षण किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों के चालान काटे। थाना प्रभारी ने बताया कि इस कार्रवाई से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी। यह कदम स्थानीय दुकानदारों और आम राहगीरों की दिक्कतों को कम करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

जाम की समस्या से जूझ रहे थे लोग
शहर की होलसेल कपड़ा और कॉस्मेटिक मार्केट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दुकानदार और ग्राहक आते हैं। ये लोग पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के आसपास के जिलों से खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। कई वाहन चालक निर्धारित पार्किंग के बजाय शुक्लकुंड रोड पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इसी वजह से मुख्य मार्ग पर रोजाना भीषण जाम लग जाता था। इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed