फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The people of Barara submitted a memorandum of problems to the SDM

बराड़ा के लोगों ने एसडीएम को सौंपा समस्याओं का ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The people of Barara submitted a memorandum of problems to the SDM
नगर पालिका बराड़ा के स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं व मच्छरों की भरमार आदि समस्याओं को लेकर कस्बावासियों को परेशानी हो रही है। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रयास संस्था के पदाधिकारियों व बराड़ा निवासियों ने शुक्रवार को प्रयास प्रधान विशाल सिंगला की अध्यक्षता में एसडीएम बराड़ा बिजेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संस्था ने कस्बा के विभिन्न वार्डों की प्रमुख समस्याओं को चिन्हित करते हुए एसडीएम से अति शीघ्र निवारण की मांग की है।
प्रयास प्रधान विशाल सिंगला ने बताया कि बराड़ा में इस समय मच्छरों के डंक की वजह से डेंगू व अन्य बीमारियां फैल रही हैं, इसके लिए प्रयास ने एसडीएम बराड़ा से समय समय पर सभी 15 वार्डों में अलग-अलग दिन निर्धारित कर फॉगिंग की मांग की है। बराड़ा के सभी बाजारों और गलियों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। नगरपालिका बराड़ा द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटें जैसे अनाथ ही हो गई है। कोई इन की सुध लेने वाला नहीं है, प्रयास ने नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए व पुरानी को रिपेयर करने की मांग एसडीएम बराड़ा से की है। बराड़ा में प्रयास ने चार-पांच साल पहले मुख्य डिवाइडर पर पौधरोपण किया था। प्रयास ने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की है कि बराड़ा के सुंदरीकरण के लिए जो पौधरोपण किया गया है, प्रशासन की ओर से समय- समय पर उसकी कटिंग व देखभाल की जाए। बराड़ा की एक बहुत ही बड़ी समस्या के बारे में जंगबीर राणा व मुकेश मित्तल ने बताया कि बराड़ा गांव से सरकारी स्कूल के सामने से होकर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क का बुरा हाल है। दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

दहिया माजरा रोड पर श्मशान घाट वाली सड़क के निर्माण के लिए, स्कूलों व कॉलेज के आगे दोनों तरफ दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्पीड ब्रेकर का निर्माण व शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने बारे आदि अन्य कई समस्याओं के निवारण के लिए प्रयास ने एसडीएम बराड़ा से ज्ञापन के जरिए अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देश जारी कर उक्त समस्याओं से अति शीघ्र कस्बा वासियों को राहत पहुंचाई जाए। इस अवसर पर प्रयास उपप्रधान कुलदीप गुप्ता, महासचिव सुनील जैन, मुकेश मित्तल, जंगबीर राणा, रामचंद्र सैनी, राकेश कौशिक, पवन राणा, राजिंदर राणा, रिंकू प्रधान, मदन गोपाल, मनदीप चौधरी, चंचल सिंह, जय प्रकाश वर्मा, सन्नी शर्मा, सुभाष, दीपक जौहर, बलबीर सिंह, रविन्द्र कुमार, रॉबिन राणा, नरेश कुमार, आकाश, धुव्र मेंहदीरत्ता, क्षितिज शर्मा, अनुराग अग्रवाल, अमन शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed