फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The pace of construction of the new 100-bed hospital is slow.

Ambala News: 100 बेड के नए अस्पताल के निर्माण की रफ्तार धीमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The pace of construction of the new 100-bed hospital is slow.
- पहले दिसंबर में तैयार होना था, इसके बाद फरवरी तक बढ़ा था समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। शहर में बनाए जा रहे 100 बेड के नए अस्पताल के भवन का काम पूरा नहीं हुआ है। इस कार्य को पूरा करने के लिए नवंबर का समय रखा गया था, लेकिन वह समय भी बीत गया। अब इस माह में भी कार्य पूरा होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि अस्पताल में अभी पीवीसी व इंटरनल एसी सिस्टम लगाने का कार्य होना है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर और स्वास्थ्य विभाग की टीम कई बार भवन का का निरीक्षण कर चुकी है, लेकिन अभी प्रोजेक्ट का कार्य अधूरा है। करीब 49 करोड़ से बनने वाले भवन का कार्य अंतिम चरण में है।
अभी जिला नागरिक अस्पताल में 200 बेड हैं। 100 बेड का अस्पताल बनने से 300 बेड की क्षमता अस्पताल में हो जाएगी। इस नए भवन में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा से लेकर ओपीडी भी यहां शिफ्ट की जाएंगी। इनमें ब्लड बैंक, फिजियोथेरेपी, लैब और तीन से चार ऑपरेशन थिएटर यहां चलाए जाएंगे। अस्पताल में जगह बढ़ने पर मरीजों को भी सहूलियत मिलेगी। यह भवन वातानुकूलित होगा। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। अस्पताल में आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के लिए मुख्यालय स्तर पर ही टेंडर होना है। भवन का कार्य 2020 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन



शहर में 100 बेड के नए अस्पताल भवन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। फरवरी तक इस भवन को तैयार करवा लिया जाएगा। भवन में अब पीवीसी व इंटरनल एसी सिस्टम लगाने का कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed