फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The number of power houses will increase to 43, relief will be provided

Ambala News: पाॅवर हाउस की संख्या बढ़कर 43 होगी, मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
The number of power houses will increase to 43, relief will be provided
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आने वाले गर्मी के सीजन में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। बिजली निगम नारायणगढ़, शहजादपुर और नग्गल क्षेत्र में 33 केवी के छह नए पॉवर हाउस लगाएगा।
बिजली निगम ने पॉवर हाउस लगाने के लिए अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अंबाला सर्कल में छह नए पावर हाउस लगने से इनकी कुल संख्या 43 हो जाएगी। अभी सर्कल में 37 पावर हाउस बिजली सप्लाई कर रहे हैं। वहीं, सबसे पहले नारायणगढ़ क्षेत्र के डेरा और शाहपुर-नुर्द में पॉवर हाउस लगाया जाएगा। इसके बाद बाकी जगहों पर पावर हाउस लगने का कार्य शुरू होगा। निगम काफी समय से इन प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहा है। यह पावर हाउस लगने से एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं को गर्मी के सीजन में बिजली की लो वाेल्टेज और अघोषित से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


इन प्रोजेक्ट पर चल रहा कार्य

नारायणगढ़ क्षेत्र के डेरा और शाहपुर नुर्द पावर हाउस बनाने के लिए कार्य चल रहा है। इन पावर हाउस पर साढ़ौरा से नई लाइन आएगी। अभी इन क्षेत्र में नारायणगढ़ और रसूलपुर से सप्लाई आ रही थी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर डेरा, शाहपुर नुर्द के आसपास के एरिया के उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर और अद्दोमाजरा की निविदा जारी

दरअसल, नग्गल बेल्ट चौड़मस्तपुर सब डिवीजन का मुख्य एरिया है। इस एरिया में उदयपुर और अद्दोमाजरा में 33 केवी के नए पावर हाउस लगेंगे। यहां सौंटा से नई लाइन आएगी। अभी चौड़मस्तपुर और नन्याैला से इस क्षेत्र में बिजली सप्लाई हो रही है। नए पावर हाउस बनने पर सौंटा से नई लाइन से सप्लाई मिलेगी। इसके लिए टेंडर निकल गए हैं। जल्द ही वर्कऑर्डर भी जारी किए जाएंगे।
धनाना और कक्कड़ माजरा में भी तैयारी

बिजली निगम की ओर से शहजादपुर क्षेत्र के धनाना और कक्कड़ माजरा में 33 केवी के नए पावर हाउस लगाए जाएंगे। इन पावर हाउस को लगाने के लिए निगम की तैयारी चल रही है। यह पावर हाउस भी जल्द ही लगेंगे। इसके लिए मुख्यालय से अनुमति मिल गई है। इन पावर हाउस को बनाने के लिए भी जल्द ही टेंडर होंगे। इसी तरह जटवाड़ को भी रायवाली से चलाने की तैयारी चल रही है। अभी यह क्षेत्र बीबीएमबी धूलकोट से चल रहा है। इसकी दूरी काफी पड़ती है। इस वजह से बिजली सप्लाई भी गर्मी व बारिश में प्रभावित होती है।
इन पावर के बनने पर यह होगा फायदा

अंबाला सर्कल में इन पावर हाउस के बनने से काफी फायदा होगा। इससे पावर हाउस लगने वाले एरिया में लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। लंबी लाइन होने के कारण अघोषित कट लगते हैं। अगर किसी वजह से कट होगा तो पूरा एरिया में कट नहीं लगेगा।


वर्जन

अंबाला सर्कल में छह नए पावर हाउस लगाए जाएंगे। नारायणगढ़ क्षेत्र के डेरा व शाहपुर नुर्द में पावर हाउस लगाने का कार्य चल रहा है। उदयपुर और अद्दोमाजरा पावर हाउस के टेंडर निकल गए हैं। धनाना और कक्कड़ माजरा में पावर हाउस लगाने की अनुमति मिल गई है। अगले वर्ष में इन सभी पावर हाउस का कार्य पूरा किया जाएगा।

विनोद कुमार गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed