{"_id":"620d4b954f42f3517935a192","slug":"the-noise-of-scam-allegations-before-khelo-india-ambala-news-knl99189284","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया से पहले घोटाले के आरोपों का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया से पहले घोटाले के आरोपों का शोर
विज्ञापन
अंबाला छावनी वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम में दो प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर ऑल वैदर स्वीमिंग प?
- फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में प्रस्तावित खेलो इंडिया टूर्नामेंट से पहले स्टेडियम निर्माण में घोटालों के आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया है। हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट (एचडीएफ) की राष्ट्रीय महासचिव चित्रा सरवारा ने स्टेडियम के निर्माण कार्यों में घोटाले का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। दूसरी ओर, खेल विभाग के निदेशक आईपीएस पंकज नैन ने डीसी विक्रम सिंह के साथ बुधवार को स्टेडियम का निरीक्षण किया। खेल निदेशक के निरीक्षण के बाद जब उनसे मीडिया ने घोटाले के आरोपों के बारे में प्रतिक्रिया लेनी चाही तो वे नो कमेंट कह कर आगे बढ़ गए।
हालांकि इससे पहले उन्होंने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं के तहत छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक और तैराकी की प्रतियोगिताएं जरूर होंगी। उन्होंने बताया कि इनके आयोजन को देखते हुए यहां पर जिम्नास्टिक हाल व ऑल वैदर स्वीमिंग पूल का जायजा लिया गया है। दोनों प्रतियोगिताओं को लेकर यहां पर बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की गई है।
खेल निदेशक ने बताया कि यहां बनाया गया ऑल वैदर ओलंपिक स्वीमिंग पूल हरियाणा का पहला स्वीमिंग पूल है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से यहां पर खिलाड़ियों के लिए खेलों से संबंधित व्यवस्थाएं करवाई जा रही हैं, उससे आने वाले समय में अंबाला स्पोर्ट्स के क्षेत्र में हब बनकर उभरेगा।
विज्ञापन
वहीं, उपायुक्त विक्रम सिंह ने ऑल वैदर स्वीमिंग पूल व जिम्नास्टिक हाल के तहत की गई व्यवस्थाओं के बारे में खेल निदेशक को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पत्रकारों द्वार पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए खेल निदेशक ने कहा कि यहां सेफ्टी से संबंधित सभी पैरामीटर पूरे किए जाएंगे और खिलाड़ियों को पूरी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके खेल विभाग की उपनिदेशक कविता देवी, डीएसओ ज्योति, कार्यकारी अभियंता राजकुमार, कार्यकारी अभियंता रितेश नांदल, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्टेडियम के सामने बने स्पोर्ट्स हॉस्टल का भी किया निरीक्षण
खेल निदेशक ने इस मौके पर ऑल वैदर स्वीमिंग पूल का निरीक्षण करते हुए संबंधित एजेंसी से पानी की टेस्टिंग के कार्य की प्रगति जानते हुए इस कार्य को तीव्रता से करने को कहा। इसके उपरांत उन्होंने जिम्नास्टिक हाल के साथ-साथ खिलाड़ियों के रुकने के लिए स्टेडियम के सामने बनाए गए स्पोर्ट्स हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। यहां पर खिलाड़ियों के ठहरने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।