फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The nights also started getting hotter along with the days.

Ambala News: दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The nights also started getting hotter along with the days.
दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
- 15 और 16 मार्च को मौसम में बदलाव संभावित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी,

अंबाला सिटी। मौसम लगातार बदल रहा है। अभी एक दो दिन पहले अचानक सुबह कोहरे ने सभी को हैरान कर दिया था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण ऐसा हाे रहा है। अब दिन के साथ रातें भी गर्म होनी शुरू हो गई हैं। इसका पता तापमान से चलता है। वीरवार काे अधिकतम तापमान 32.8 तो न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ जिसके आंशिक प्रभाव से 15 व 16 मार्च को राज्य में आंशिक बादल दिख सकते हैं। हल्की से मध्यम गति से हवा चलना व कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसके बाद 17 व 18 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 18 मार्च रात्रि को आने की संभावना है। जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होने के संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवा में बदलाव आ सकता है। इस बदलाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed