{"_id":"6a0b756559e8e9fbab03cafb","slug":"the-new-manager-beat-up-the-head-teacher-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163413-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नए प्रबंधक ने मुख्य शिक्षिका को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नए प्रबंधक ने मुख्य शिक्षिका को पीटा
विज्ञापन
नारायणगढ़। औद्योगिक क्षेत्र काला आम्ब की दुर्गा कालोनी स्थित दिल्ली कैम्ब्रिज स्कूल सोमवार सुबह नए एडमिशन प्रबंधक ने अपनी पत्नी व 7-8 बाहरी हथियारों से लैस बदमाशों के साथ स्कूल परिसर के भीतर ही मुख्य शिक्षिका पूजा देवी, खेल शिक्षक अभिषेक, चौकीदार अमर सिंह पर जानलेवा हमला बोल दिया।
हमलावरों ने महिला शिक्षिका को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, उनके कपड़े फाड़ दिए। गले से सोने की चेन तोड़ने के भी आरोप लगे। पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका पूजा देवी की तहरीर पर मनजीत, जतिन, विनय, तनीषा कपूर, राहुल, जतिन, सोमिल पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई दंगा 191(3), शरारत 324(4), जबरन घुसना 333, अपराधिक धमकी 351(2) के तहत की। पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा कॉलोनी निवासी पीड़ित मुख्य शिक्षिका पूजा देवी ने बताया कि वह साल 2016 से इस स्कूल में पढ़ा रही हैं और 2023 से मुख्य शिक्षिका हैं। स्कूल की मालकिन रामा सिन्हा ने 29 दिसंबर 2025 को स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए सोनीपत की असावरपुर निवासी मनजीत को 5 साल के लिए एडमिशन प्रबंधक बनाया था।
मनजीत ने पुराने स्टाफ से जबरन इस्तीफे लिखवाकर उन्हें निकाल दिया। इसके बाद 1 अप्रैल 2026 को स्कूल के मुख्य प्रबंधक पंचकूला निवासी दलेला राम ने पूजा देवी व अन्य स्टाफ मेवा देवी, गीता रानी, अंजनी, काजल, अंशिका को दोबारा नियुक्ति पत्र देकर स्कूल भेजा।