फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The name was not Jan Samvad, BJP councilor Samvad program

Ambala News: जनसंवाद नहीं, भाजपा पार्षद संवाद कार्यक्रम था नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
The name was not Jan Samvad, BJP councilor Samvad program
अंबाला सिटी। शहर के एसए जैन कॉलेज में हुआ मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम कई दिनों से सुर्खियों में बना है। पहले नगर निगम के मनोनीत पार्षद और भाजपा नेता संदीप सचदेवा ने ही जनसंवाद कार्यक्रम में पार्षदों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अब इस मुद्दे में नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता की भी एंट्री हो गई है। डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने भी जनचेतना व कांग्रेस पार्षदों को न बुलाने पर जनसंवाद कार्यक्रम को भाजपा पार्षद संवाद कार्यक्रम करार दिया।
विज्ञापन

राजेश मेहता ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में जनता को उनकी समस्याएं सुनने के लिए बुलाया गया था, मगर जनता की समस्याओं को एकत्रित कर लिया गया और भाजपा पार्षदों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके एरिया से भी लोग बांध बनाने के लिए शिकायत लेकर गए थे, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पेंशन लगाकर भी वाहवाही लूटने का काम किया गया। इन लोगों की पेंशन पहले क्यों नहीं लगाई गई। जानबूझकर इन लोगों को वहां बुलाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम करना था तो मुख्यमंत्री, विधायक व भाजपा पार्षद एक बंद कमरे में बैठकर कर लेते। यह जनता को दिखावा करने के लिए कार्य किया। यही नहीं जनचेतना व कांग्रेस के पार्षदों को भी जनसंवाद कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। यह जनसंवाद नहीं, भाजपा पार्षद संवाद कार्यक्रम था।

राजेश मेहता ने विधायक असीम गोयल को सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब देने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 9 वर्ष में शहर के लिए कोई विकास कार्य नहीं किया। आज अंबाला शहर बुरी स्थिति में है। दूसरी तरफ अंबाला छावनी में विकास कार्यों की झड़ी लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और भी कई विधायक हैं, जिनको यह खिताब मिल सकता था। मेहता ने जनसंवाद कार्यक्रम में हुए पगड़ी घमासान पर कहा कि जब किसी सरकार की उल्टी गिनती शुरू होती है तो ऐसे आरोप-प्रत्यारोप सामने आते हैं। अब भाजपा के जाने का समय भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed