{"_id":"68fbc92879882a12450849e4","slug":"the-municipal-council-has-issued-tenders-for-development-works-worth-rs-73-lakh-ambala-news-c-36-1-amb1001-151835-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नगर परिषद ने 73 लाख के विकास कार्याें की निविदा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नगर परिषद ने 73 लाख के विकास कार्याें की निविदा जारी
Sat, 25 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में लगा एस्कलेटर। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर 73 लाख रुपये की लागत से वार्ड स्तर पर विकास कार्य करवाएगा। नगर परिषद ने विकास कार्याें से जुड़ी निविदा को जारी कर दिया है। आगामी चार दिनों में निविदा से संबंधित दस्तावेज भरने का समय ठेकेदार को दिया गया है, ताकि 27 अक्तूबर को निविदा खोली जा सके और कार्य आदेश जारी किए जा सकें। इन विकास कार्यों के तहत अत्याधुनिक शौचालय का निर्माण, वार्ड स्तर पर कुछ गलियों की मरम्मत, एस्कलेटर का रख-रखाव और छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
बस अड्डे के नजदीक बनेगा शौचालय
नगर परिषद जल्द ही अंबाला छावनी बस अड्डे के नजदीकी लालकुर्ती बाजार में एक अत्याधुनिक शौचालय का निर्माण करेगा। इसके लिए बस अड्डे के पीछे बाजार की तरफ खाली पड़ी जगह का निर्धारण किया गया है। यहां महिला और पुरुषों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। दिव्यांजनों को भी यहां सुविधा मिलेगी। इसके एक तरफ छोटे बच्चों के लिए फीडिंग रूम बनाया जाएगा। इस पर लगभग 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सदर क्षेत्र में स्थापित होगी मूर्ति
अंबाला छावनी के बाजार की खूबसूरती बढ़ाने और लोगों में देश प्रेम की भावना बढ़ाने के लिए सदर बाजार क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसे प्रसिद्ध मूर्ति कलाकार व पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत राम वनजी सुतार तैयार करेंगे। इस संबंध में नगर परिषद ने पहले ही जरूरी कार्रवाई पूरी कर ली है। मूर्ति तैयार करने पर लगभग 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का एस्कलेटर होगा दुरुस्त
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में लगे एस्कलेटर की देखभाल व इसे दुरुस्त करने का कार्य निजी हाथों में सौंपा जाएगा। इसके लिए लगभग 9.12 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। निविदा के बाद संबंधित कंपनी को काम सौंप दिया जाएगा। अस्पताल में फुटओवर ब्रिज के साथ दो एस्कलेटर लगाए गए हैं ताकि लोगों को जान जोखिम में डालकर हाइवे पार करने की जरूरत न पड़े। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देश पर इस सुविधा के तहत दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
नगर परिषद ने छावनी में होने वाली तीन अहम कार्याें की निविदा जारी कर दी है। इसमें लालकुर्ती बाजार में अत्याधुनिक शौचालय, नागरिक अस्पताल में लगे एस्कलेटर की देखभाल व मरम्मत और सदर बाजार में स्थापित होने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति से संबंधित निविदा शामिल हैं, जोकि 27 अक्तूबर को खुलेंगी।
-देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सदर अंबाला।