फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The miscreants snatched the gold chain from the woman

महिला से बदमाशों ने झपटी सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the gold chain from the woman
छावनी के शिव कुटीर मंदिर के निकट करवाचौथ पर खरीदारी करने गई महिला से बाइक सवार दो बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गए। महेश नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी पूनम वर्मा ने बताया कि वह अपनी पुत्रवधू महक बंसल के साथ करवा चौथ पर सामान लेने शिव कुटीर मंदिर के पास शर्मा क्रोकरी गई थी। वह सामान लेने के लिए दुकान में अंदर जाने लगी और उसकी पुत्रवधू एक्टिवा की डिग्गी से कुछ सामान निकालने लगी। इसी बीच बिना नंबर की काले रंग की एक बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठा एक युवक तेजी से उतर कर उसकी तरफ आया और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। जब उसकी पुत्रवधू ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी धक्का मारकर भाग गया। गनीमत यह रही कि महिला को चोटें नहीं आई। आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया, लेकिन पकड़ में नहीं आए। महेश नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 379 बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed