फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The miscreants snatched the bag from the woman going to withdraw 50 thousand rupees from the bank

बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाकर जा रही महिला से बदमाशों ने छीना बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the bag from the woman going to withdraw 50 thousand rupees from the bank
(अंबाला)नारायणगढ़। यूको बैंक के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से पैसे निकलवाकर जा रही महिला से 50 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया। जब महिला मोटरसाइकिल पर अपने बेटे संग जा रही थी तो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बेटे ने काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव लाहा निवासी लवप्रीत सिंह अपनी मां बलविंद्र कौर को लेकर नारायणगढ़ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लवप्रीत ने बताया कि वीरवार को वह अपनी माता के साथ स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से पैसे निकलवाने गया था। माता ने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकलवाकर बैग में रख लिए थे। इसके बाद पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बैग में मोबाइल, बैंक की पासबुक व चेकबुक भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed