फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The miscreants armed with swords and Gandasi snatched 32 thousand cash-laden bags from the warehouse keeper

तलवार व गंडासी से लैस बदमाशों ने गोदाम कीपर से छीना 32 हजार नकदी से भरा बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The miscreants armed with swords and Gandasi snatched 32 thousand cash-laden bags from the warehouse keeper
अंबाला सिटी। हथियारों से लैस बदमाशों ने गैस गोदाम कीपर से नकदी से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब 32 हजार रुपये थे। मंगलवार दिनदहाडे़ हुई घटना को बाइक सवार तीन लोगों ने अंजाम दिया जोकि मुंह ढापे हुए थे। गनीमत रही कि उन्होंने कर्मी को चोट नहीं मारी। सूचना मिलते ही डीएसपी सुल्तान सिंह, सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार, सीआईए-वन और टू की टीमें मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सदर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध दिखे हैं, जिनकी तलाश जारी है। रामदास नगर के सुखबीर सिंह ने बताया कि वह हरी इंडेन गैस के गांव बलाना स्थित गोदाम में स्टोरकीपर है। यह गोदाम नारायणगढ़ झुग्गियों के पास है। दोपहर दो बजे वह ड्यूटी पर था। उसी समय काले रंग की बाइक पर सवार तीन लड़के आए। उनके मुंह ढके थे। उन्होंने भीतर आते समय उसके हाथ से नकदी भरा बैग छीन लिया। उनके पास तलवार और गंडासी थी। थाना प्रभारी सुरेश सैनी के अनुसार झपटमार बाइक सवार लोकल भाषा बोल रहे थे। वारदात के बाद बाईपास की तरफ आए, उसके बाद गायब हो गए। सीसीटीवी फुटेज में जो संदिग्ध दिखे हैं, उन्हें पकड़कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed