फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The mayor expressed his displeasure at the mess in the drains and sewers.

Ambala News: मेयर ने ड्रेनों और नालों की अव्यवस्था देख जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The mayor expressed his displeasure at the mess in the drains and sewers.
अंबाला सिटी में सफाई व्यवस्था को लेकर विभागीय अ​धिकारी से पूछताछ करतीं मेयर। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मानसून को देखते हुए नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार को मेयर अक्षिता सैनी ने विभिन्न वार्डों का दौरा कर ड्रेनों और नालों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगाधरी गेट, प्रेम नगर और इंको ड्रेन सहित कई संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर जमीनी हकीकत देखी।

मेयर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मानसून की पहली बारिश से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या से जनता को राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मेयर ने उन पॉइंट को भी चिन्हित किया, जहां पानी की निकासी में बाधा आ रही थी और अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने को कहा। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए डीजल पंप और वाटर पंप जैसी आवश्यक मशीनरी को पूरी तरह चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। मेयर ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे नालों में प्लास्टिक और पॉलीथिन न फेंकें, क्योंकि इससे ड्रेनेज सिस्टम चोक हो जाता है। सिटी को जलभराव मुक्त बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर निगम के राज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed