फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The knife pierced Sonu's lungs and reached his heart.

Ambala News: सोनू के फेफड़ों को चीरता हुआ दिल तक पहुंचा चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The knife pierced Sonu's lungs and reached his heart.
- कॉलेज की प्रधानगी का था विवाद, जसराज पर करने आए थे हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिया वाटिका पैलेस में हुए खूनी संघर्ष में हमलावर ने सोनू पर कमर के पास से चाकू चार से पांच सेंटीमीटर तक अंदर घुसा दिया था। चाकू मृतक सोनू के फेफड़ों को चीरता हुआ दिल तक जा पहुंचा, जिससे उसकी चंद सेकेंड बाद मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल जसराज की हालत भी नाजुक बनी हुई है, जिसकी आंतें चाकू लगने से पूरी तरह कट गई थीं। पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों के बीच विवाद की मुख्य जड़ कॉलेज की प्रधानगी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश थी। हमलावर जसराज को पसंद नहीं करते थे। हमला भी वह केवल जसराज पर करने आए थे।
पहले डीजे पर दोनों पक्षों में बनी टकराव की स्थिति
पुलिस के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच डीजे पर ही टकराव की स्थिति बन गई थी। उस समय भारी संख्या में युवा होने के कारण मामला शांत हो गया था। उसके बाद जसराज व हमलावर बाहर आ गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमलावर पार्किंंग परिसर में आते ही जसराज के साथ हाथापाई शुरू कर देते हैं। इतने में सोनू, भूपिंद्र दोनों बीचबचाव करने के लिए आते हैं तो उन पर भी हमला कर देते हैं। इसी बीच आरोपी सागर अपनी पेंट में से चाकू निकालकर पहले सोनू पर हमला करता है। जसराज व भूपिंद्र को चाकू मारने के बाद बीचबचाव करने आए सुखराज पर भी हमला कर देता है।
विज्ञापन

सात घंटे चला जसराज का ऑपरेशन
घायल सुखराज ने बताया कि चाकू से पेट पर हुए वार में भाई जसराज की आंत कट गई थी व लीवर पर भी असर पड़ा था। चंडीगढ़ पीजीआई में सोमवार को दोपहर के समय जसराज का ऑपरेशन हुआ था जो सात घंटे तक चला, तब कहीं जाकर जसराज की जान बची। उधर, चाकू से हमले के बाद सुखराज खुद ही घायल अवस्था में अपने भाई जसराज व सोनू को खून से लथपथ हालत में कार चलाकर अस्पताल लाया था। भूपिंद्र अकेले ही 15 मिनट बाद अस्पताल आया था। सीसीटीवी में दिख रहा है कि चाकू लगने के बाद भी आरोपी सोनू पर हमला करते रहे। उसके चंद सेकेंड बाद सोनू के बेसुध होकर गिरने पर हमलावर भाग जाते हैं। घायल सुखराज ने बताया कि सोनू मेहनती था। सुबह स्कूल के बच्चों को लाता व ले जाता था। शाम को अलग से ऑटो चलाता था। सोनू उनके बचपन का दोस्त भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed