{"_id":"61db35a006e444779c2fc68e","slug":"the-journey-from-chandigarh-to-ambala-became-costlier-by-rs-15-ambala-news-knl95533590","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 रुपये महंगा हुआ चंडीगढ़ से अंबाला का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 रुपये महंगा हुआ चंडीगढ़ से अंबाला का सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से अंबाला छावनी बस अड्डे तक सफर करने के लिए यात्रियों को 15 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। किराए में बढ़ोतरी रोडवेज की बसों में तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। अब चंडीगढ़ से अंबाला छावनी बस अड्डे के लिए प्रति यात्री 90 रुपये देने होंगे। राहत की बात यह है कि छावनी बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए यात्रियों से पुराना किराया यानी 75 रुपये ही लिया जाएगा।
छावनी बस अड्डा अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में विभाग से आदेश प्राप्त हो गए हैं। हरियाणा परिवहन विभाग के निदेशक डॉ. वीरेंद्र दहिया द्वारा जारी किए आदेशों के तहत चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़-जीरकपुर बार्डर पर बनाए जा रहे अंडरपास के कारण ट्रिब्यून चौक से आवागमन बंद कर दिया है।
चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ आवागमन करने वाली रोडवेज बसों को अगले आदेश तक ट्रांसपोर्ट चौक, हाउसिंग बोर्ड चौक, पुराना पंचकूला, पंजाब बार्डर जीरकपुर से आना-जाना है। नए मार्ग से सफर करने के दौरान बसों को लगभग 11 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। इसलिए 15 रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूलना सुनिश्चित किया गया है। इसी तरह अगर अंबाला से चंडीगढ़ की तरफ भी आवागमन बंद होता है तो भी बसों का मार्ग बदलने पर इसी प्रकार अधिक किराया वसूल किया जाएगा।