{"_id":"6863097434c3b9765e0b9516","slug":"the-investigation-was-handed-over-to-those-who-were-accused-ambala-news-c-36-1-ame1006-145276-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिन पर आरोप, उनको ही सौंप दी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिन पर आरोप, उनको ही सौंप दी जांच
Tue, 01 Jul 2025 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी अनाज मंडी में रविवार को बिना अनुमति के सूरजमुखी के भरे ट्रक आने के मामले में सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें एसडीएम दर्शन कुमार ने कमेटी बनाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस जांच कमेटी में मार्केट कमेटी के सचिव दिलेल सिंह और डीएम हैफेड दिवेंद्र सिंह भी शामिल हैं। जबकि इन्हीं दोनों विभागों पर ही लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बैठक में उन किसानों को भी बुलाया गया जिनकी फसल अभी बिकी नहीं है। जिससे पता चल सके कि मंडी में कितनी फसल है जो बिना बिके पड़ी हुई है। इसमें से अधिकतर किसान मार्केट कमेटी नहीं पहुंचे। वहीं इस मामले में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्य भी आगे आए। किसान नेताओं का आरोप है कि बिना अधिकारियों की मिलीभगत से यह कार्य नहीं हो सकता है। वहीं जो किसान सत्यापन के लिए बुलाए गए थे उनमें से एक किसान आढ़ती है।
-- -- -- -
किसान बाेले : पुरानी फसल बेचने का प्रयास
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो सूरजमुखी रविवार को मंडी में उतारी गई है। वह पिछले साल की है। बारदानों पर वर्ष 2024-2025 लिखा हुआ है। जिससे पता चलता है कि किसी अन्य राज्य से लाकर यह फसल सस्ते दामों पर खरीद कर महंगे दामों पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें अधिकारियों की संलिप्तता है। इससे पहले भी तोलाई को लेकर किसान नेता अधिकारियों पर आरोप लगा चुके हैं। जिसमें किसानों ने कहा था कि मंडी में सूरजमुखी की तोलाई के दौरान अधिक वजन तोला जा रहा है। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
--
इतनी फसल की बिक्री बकाया
अंबाला सिटी नई अनाज मंडी में अभी तक 28 किसानों की फसल बिकी नहीं है। जिसका कुल वजन 730.96 क्विंटल बनता है। इसमें से सिर्फ दो किसान मार्केट कमेटी में आए थे। इन्हीं में से एक किसान पर किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि वह आढ़ती है।
-
मामले की जांच करने के लिए कमेटी बना दी गई है। अगर किसी भी अधिकारी की कमी मिलेगी तो उचित कार्रवाई होगी। इसके अलावा मंडी में भी फिलहाल फसल का उठान और खरीद बंद कर दी गई है। रविवार को कोई फसल खरीद नहीं हो सकती है। इसके अलावा कोई गेट पास भी नहीं काटा गया है।
-- दर्शन सिंह, एसडीएम अंबाला सिटी।