फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The industrial city came third in the PM Mudra Yojana.

Ambala News: औद्योगिक नगरी पीएम मुद्रा योजना में तीसरे स्थान पर आया

Sun, 04 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 04 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The industrial city came third in the PM Mudra Yojana.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में तीसरे स्थान पर आया है। योजना के तहत जिले में 10 साल में 22,266 खाता धारकों 294 को करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया है। इससे छोटे कारोबारियों और युवाओं को मजबूती मिली है। मुद्रा योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और लघु उद्यमियों को बिना किसी जमानत के ऋण उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत जिले में 22,266 खातों को ऋण दिया गया है।
सरकार की योजना का लोग लाभ ले रहे हैं। छोटे उद्यमी ने अपने आयु के अनुसार ऋण लेकर अपना स्वयं काम शुरू किया। गुरुग्राम 369 करोड़ के साथ पहले और फरीदाबाद 303 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर है। पानीपत ने 294 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया है। इसके साथ पानीपत तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


महिलाओं और युवाओं में जागरूकता तेज
महिलाओं व युवाओं को जागरूक करना तेज कर दिया। जिला अग्रणी बैंक द्वारा गांवों व शहर में जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं, इसके साथ बैंकों के स्तर पर भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इससे युवाओं को नई दिशा भी मिल रही है। इसमें महिला उद्यमियों के लिए ब्याज दर में छूट है। इसके साथ प्रोसेसिंग फीस और ब्याज दर भी कम है। बैंकों को किसी भी प्रकार की जमानत राशि नहीं देनी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मुद्रा योजना में युवाओं व उद्यमियों के बीच लगातार काम किया जा रहा है। पानीपत में 294 करोड़ का ऋण वितरित किया है। इससे जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। लोगों में जागरूकता और बढ़ाई जा रही है।
- राजकुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed