फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The husband had conspired with his girlfriend and had his friend attack his wife

Ambala News: पति ने प्रेमिका संग रची थी साजिश दोस्त से करवाया था पत्नी पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
The husband had conspired with his girlfriend and had his friend attack his wife
अंबाला। छोटे खुड्डा के निकट महिला पर 6 जून को चाकू से गला रेतकर हुए जानलेवा हमले की अनसुलझी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में गिरफ्तार करनाल निवासी साहिल ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि महिला पर चाकू से हमला उसके पति के कहने पर ही किया था।
विज्ञापन

पति अंकित ने ही अपनी प्रेमिका के संग मिलकर पत्नी प्रीति पर हमले की पूरी साजिश रची थी ताकि पत्नी के मरने के बाद वह प्रेमिका को अपना सके। महेश नगर थाना पुलिस ने पति यूपी के शामली निवासी अंकित व प्रेमिका पंचकूला के रामगढ़ निवासी मनप्रीत को भी काबू कर लिया। वीरवार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि अंकित के पास प्रीति से शादी करने के बाद एक लड़का है।
विज्ञापन

उसकी मुलाकात रामगढ़ निवासी मनप्रीत के साथ दो साल पहले अपने गांव में हुई थी। तभी से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी प्रीति को शक हो गया था। इसीलिए अंकित ने प्रेमिका के संग पत्नी की हत्या करने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed