{"_id":"690ce84ae14cd2fbc80eab0e","slug":"the-fruit-and-vegetable-market-will-have-to-be-removed-from-under-the-elevated-highway-ambala-news-c-244-1-pnp1007-146709-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एलिवेटेड हाईवे के नीचे से हटानी होगी फल व सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एलिवेटेड हाईवे के नीचे से हटानी होगी फल व सब्जी मंडी
Thu, 06 Nov 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
समालखा। एसडीएम ने वीरवार को पुराना बस अड्डा स्थित फ्लाईओवर के नीचे रेहड़ी लगाने वाले फल व सब्जी विक्रेताओं को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने एक सप्ताह में फ्लाईओवर खाली करने की चेतावनी दी और बताया कि जल्द मार्केट को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुरोध पर उन्होंने अपने कार्यालय में फ्लाईओवर के नीचे रेहड़ी लगाने वालों की बैठक ली और उन्हें एक सप्ताह में जगह खाली करने के आदेश दिए। मार्केट प्रधान बाबू राम ने एसडीएम से कहा कि यह मार्केट शहर के बीच में है। जहां महिलाओं के लिए सब्जी खरीदना आसान है जबकि अनाज मंडी शहर से दूर होने के कारण महिलाओं को परेशान होना पडे़गा लेकिन एसडीएम ने उनकी नहीं सुनी। संवाद
विज्ञापन