{"_id":"64d145600f303eb18d076004","slug":"the-foundation-is-weak-how-will-the-students-be-ready-ambala-news-c-36-1-amb1003-8160-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ‘बुनियाद’ कमजोर, विद्यार्थी कैसे होंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ‘बुनियाद’ कमजोर, विद्यार्थी कैसे होंगे तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। प्रदेशभर में 52 नए बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई। इन केंद्रों पर सोमवार से ऑनलाइन कक्षाएं लगनी शुरू होनी थी, मगर प्रदेश में कई जगहों पर व्यवस्था न होने से सेंटर शुरू नहीं हो पाए। यह सेंटर एक साथ पढ़ाई के लिए प्रदेशभर में शुरू होंगे।
इन सेंटरों पर विद्यार्थी निशुल्क कोचिंग लेने के साथ-साथ कक्षा 9वीं की पढ़ाई भी करेंगे। जिस विद्यालय में बुनियाद सेंटर बनाया गया है, उस सेंटर में ही विद्यार्थी स्कूल के टाइम टेबल के अनुसार ही कक्षाएं भी लगाएंगे। वहीं कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रदेश में नए बनाए गए 52 सेंटरों पर इंटरनेट के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने का कार्य किया जा रहा है। हर सेंटर पर 15 हजार रुपये इंटरनेट के लिए खर्च होंगे।
बुनियाद सेंटरों पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाती है। विकल्प फाउंडेशन के टीचर इसकी तैयारी करवाते हैं। सेंटर में साइंस, मैथ, इंग्लिश व सामाजिक विषय पढ़ाया जाता है। इन सेंटर पर विद्यार्थी आईआईटी, यूपीएससी, नीट और एसएससी समेत अन्य प्रतियाेगी परीक्षाओं के लिए स्कूल से ही विद्यार्थी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में इतने नए बनाए गए हैं बुनियाद सेंटर
अंबाला में 3, भिवानी 1, चरखी-दादरी 1, फरीदाबाद 2, फतेहाबाद 4, गुरग्राम 3, हिसार 3, झज्जर 2, जींद 3, कैथल 3, करनाल 3, कुरुक्षेत्र 3, महेंद्रगढ़ 2, नूंह 2, पलवल 1, पंचकुला 2, पानीपत 3, रेवाड़ी 3, रोहतक 3, सिरसा 1, सोनीपत 1, यमुनानगर 3 बुनियाद सेंटर नए बनाए गए हैं।
प्रदेश में एक साथ नए बुनियाद सेंटर शुरू होने हैं। अभी यह सेंटर शुरू नहीं किए गए हैं। जल्द ही शेड्यूल आने पर इन सेंटरों को शुरू करवाया जाएगा।
-सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।