फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The first comment was given to the CMO and the second to the fourth class female employee.

पहला टीका सीएमओ तो दूसरा चतुर्थी श्रेणी की महिला कर्मचारी को लगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
The first comment was given to the CMO and the second to the fourth class female employee.
सीएमओ को-वैक्सीन लगवाते हुए - फोटो : Ambala
जिलेभर में एक साथ लगनी शुरू हुई को-वैक्सीन का असर भले ही 42 दिन बाद देखने को मिले, लेकिन हेल्थ वर्करों के साथ-साथ आमजन के चेहरे पर कोरोना से जीत की उम्मीद साफ दिखाई दे रही थी। मैसेज पहुंचने के बाद हर चेहरा खुशी-खुशी पंजोखरा, शहजादपुर, मुलाना एमएम अस्पताल सहित छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचा। देरशाम तक 360 ने वैक्सीन लगवाने के बाद राहत की सांस ली। हर वर्कर ने इस यादगार लम्हें को अपने फोन में कैद किया।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम जैसे ही सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंची तो चारों तरफ गुब्बारे व रौनक देखने को मिली। को-वैक्सीन के लिए चयनित लोगों के चेहरों पर वैक्सीन लगवाने की बेसब्री दिख रही थी लेकिन बड़े प्रोजेक्टों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद को सुनने में जुट गए। 10 बजकर 30 मिनट पर सीएमओ अंबाला डॉ. कुलदीप भी पहुंच गए और आधा घंटा प्रधानमंत्री का सीधा संवाद देखा। जैसे ही 11 बजे वैक्सीन लगनी शुरू हुई तो सबसे पहले सीएमओ को लगा। थर्मल स्कैनिंग के बाद पैन कार्ड दिखाया और 10 मिनट के अंदर वह वैक्सीन लगवाकर बाहर वेटिंग एरिया में आ गए। जहां उन्होंने दूसरे साथियों के संग समोसे, गुलाब जामुन चखे। दूसरे नंबर तो दूसरे दिन नंबर पर स्वीपर रोशनी को लगा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडर संग मंत्री विज को आते देख बढ़ गया हौसला
दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक करीब 40 हेल्थ वर्करों को टीका लगा था। तभी गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आने की सूचना मिली। जैसे ही विज अपनी गाड़ी से उतरे तो संग ऑक्सीजन के सिलेंडर व पाइप लगी देखी तो सबका हौसला बढ़ गया। सभी ने उनका हालचाल जाना। करीब आधा घंटे बाद वह जायजा लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी सेंटरों की स्थिति
- अंबाला छावनी में चार बजे तक सौ को लग चुकी थी वैक्सीन
- पंजोखरा में भी 4 बजे के करीब 100 लगी वैक्सीन
- मुलाना एमएम अस्पताल में दोपहर बाद थमी रफ्तार, 87 को लगा टीका
- शहजादपुर में भी कम दिखा रूझान, महज 72 को लगी वैक्सीन
28 दिन बाद मिलेगा कोविन पोर्टल से दोबारा न्योता
पहली डोज लगवाने के बाद भी को-वैक्सीन लगवाने वाले कोविड पोर्टल से जुड़े रहेंगे। 28 दिन बाद उन्हें दोबारा से मैसेज भेजकर बुलाया जाएगा और दूसरी डोज दी जाएगी। दूसरी डोज के 14 दिन बाद कोरोना से लड़ने के लिए होंगे तैयार।
किसी ने देखी महाभारत तो किसी ने देखा बिग बॉस सीरियल
वैक्सीन के बाद वेटिंग एरिया में बैठे हेल्थ वर्करों ने खूब मस्ती की। टीके का रिएक्शन होने से डर से बेखौफ होकर कोई मोबाइल पर महाभारत देख रहा था तो कोई बिग बॉस सीरियल। जबकि कुछ आपस में ही गुफ्तगू करते नजर आ रहे थे। उनका मानना था कि टीके का उन्हें कोई डर नहीं है इंतजार है तो केवल अगली डोज का। उधर, टीकाकरण में ड्यूटी कर रहे स्टाफ के अलावा हेल्थ वर्कर भी सेल्फी लेते नजर आए।
कोविन पोर्टल का सर्वर रहा डाउन, ऑफलाइन किया काम
वैक्सीन लगने की शुरुआत में ही कोविन पोर्टल का सर्वर धीमा हो गया था। एक हेल्थ वर्कर का डाटा निकालकर मैच करने के चक्कर में 5 से 10 मिनट का समय लग रहा था। आखिर में कर्मचारियों ने ऑफलाइन की काम शुरू कर दिया। शीट के ऊपर ही नाम, पता, फोन नंबर व पैन कार्ड का नंबर नोट किया।
सीएमओ अंबाला डॉ. कुलदीप ने वैक्सीन लगने के बाद कहा कि वह पूरी तरह से फीट है। न कोई दर्द, बुखार, खुजली। सबसे पहला टीका लगवाना बेहद खुशी भरा रहा। हमें को-वैक्सीन को पूरा विश्वास करना चाहिए और खुद लगवाने के साथ दूसरों को भी लगवाना चाहिए।
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. संजीव कुमार सिंगला ने बताया कि कोवी शिल्ड व को-वैक्सीन है वो बिल्कुल सेफ है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में नागरिकों को आगे आकर इसे लगवाना चाहिए ताकि कोरोना की जंग को जीता जा सके।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू ने कहा कि पहले दिन मुझे भी टीका लगेगा इसकी जानकारी मैसेज के जरिए मिलने पर बेहद खुशी हुई। कोरोना के अंदर भी हमें डटकर ड्यूटी थी। वैक्सीन की जो अफवाह फैलाई जा रही है वह झूठी है।
वार्ड अटेंडेंट निशा ने कहा कि कोरोना वैक्सीन हमारी सुरक्षा के लिए है। हमें इससे डरने की जरूरत नहीं है। मैसेज आने के बाद वह वैक्सीन लगवाने पहुंची। कोई घबराहट या बेचैनी नहीं हुई। यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
सफाई कर्मचारी जमुना ने कहा कि अभी नहीं तो बाद भी टीका लगना ही है इसलिए नि:संकोच होकर खुद आगे आना चाहिए। वैक्सीन के बाद घरवालों ने भी फोन पर पूछा तो कहा था सब ठीक है। कोरोना को हराने के लिए यह सबसे बड़ा हथियार है।

अस्पताल में माली दीपमाला ने कहा कि घर से जब निकली तो थोड़ा सा डर था। जैसे ही यहां पहुंची तो लोगों के खिले चेहरे व वैक्सीन लगाने के बेसब्री को देखकर सारा डर खत्म हो गया। अब दूसरों को भी जागरूक करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed