{"_id":"67cdf2a611cce266620c8bef","slug":"the-fire-department-is-preparing-before-the-summer-ambala-news-c-36-1-ame1006-138861-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गर्मियों से पहले तैयारी में जुटा दमकल विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गर्मियों से पहले तैयारी में जुटा दमकल विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दमकल विभाग इस बार गर्मियां शुरू होने से पहले ही आग की घटनाओं को काबू करने के लिए तैयारियों में जुट गया है। विभाग ने अपनी सभी गाड़ियों की सर्विस करा दी है।
गर्मियों में आग की घटनाओं से बचने के लिए विभाग की ओर से पानी के पंप ऑपरेटरों के साथ समन्वय बनाना शुरू कर दिया है, जिससे कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में पानी की कमी न हो। सबसे अधिक व्यस्त बाजारों में खतरा रहता है। इधर, 10 दिनों तक गेहूं की फसल भी पूरी तरह से पककर तैयार हो जाएगी। ऐसे में आगजनी की घटना होने खतरा और भी बढ़ेगा। बीते वर्ष भी कई एकड़ फसल में आग लग गई थी।
16 गाड़ियों पर हैं 21 कर्मचारी
दमकल विभाग के पास अंबाला सिटी में छोटी-बड़ी 16 गाड़ियां हैं। गाड़ियों के लिए दो फायर अधिकारी, वहीं 21 फायर मैन उपलब्ध हैं। फायरमैन ही ड्राइवर का काम देख रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गाड़ियों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। कर्मचारियों को भी 12- 12 घंटे की शिफ्ट में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कपड़ा मार्केट में खतरा अधिक
कपड़ा मार्केट शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। यहां पर हजारों दुकानें है, जो कि गलियाें में बनी हुई है। प्रत्येक वर्ष कपड़ा मार्केट में आगजनी के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो जाता है। विभाग की ओर से कपड़ा मार्केट के नजदीक वाटर होज बनाने के लिए भी लिखा गया है। अगर यहां पर होज बनेगा तो गाड़ियों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
दो दिन पहले हुआ था हादसा
बीते शुक्रवार को सिंघावाला में बने टायरों और एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई थी। इससे लाखों रुपये के टॉयर और कपड़े जलकर राख हो गए थे। दमकल विभाग के आठ कर्मचारियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी थी उस समय शोरूम में कोई नहीं था।
वर्जन
हमारी ओर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कर्मचारियों को फसलों के मुख्य केंद्रों पर तैनात कर दिया जाएगा। इसके साथ ही हमारी ओर से सभी पंप ऑपरेटरों के नंबर लिए जा रहे हैं। इससे समय पर पानी की कमी न हो।
-तरसेम सिंह राणा, मुख्य फायर अधिकारी अंबाला सिटी।