फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The file of the pool tender has been stuck in the headquarters for two months

Ambala News: दो माह से मुख्यालय में अटकी पड़ी पूल टेंडर की फाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The file of the pool tender has been stuck in the headquarters for two months
अंबाला। छावनी के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रहे ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का टेंडर 31 मार्च को खत्म होने के बाद बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लग जाएगा। दोबारा टेंडर जारी होने तक केवल खेल विभाग के कोच ही इस चलाएंगे व केवल खिलाड़ियों को ही इसकी अनुमति होगी। जबकि खेल विभाग को मुख्यालय में दो माह पहले टेंडर के लिए भेजी गई फाइल की अनुमति का इंतजार है। संबंधित विभाग की अनदेखी का खामियाजा अब रोजाना ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में आने वाले तैराकी प्रेमियों को उठाना पड़ेगा। बता दें कि इस स्टेडियम में चल रहे पूल में खिलाड़ियों के अलावा करीब 50 अन्य तैराकी के प्रेमी बच्चे आदि आते हैं। जिन्हें टेंडर चलाने वाले कर्मचारी सुबह व शाम को प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन

गर्मी के साथ-साथ बढ़ने लग रही है पूल में आने वालों की संख्या

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में आने वाले तैराकी प्रेमियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग मासिक पास बनाने के लिए आ रहे हैं लेकिन उनसे महज रोजाना के हिसाब से फीस ली जा रही है। बता दें कि पिछले वर्ष भी इसी तरह से टेंडर में देरी के कारण परेशानी हुई थी। उस समय उपायुक्त व एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद पूल चलाया गया था।
विज्ञापन

ऑल वेदर स्वीमिंग पूल के टेंडर को लेकर दो माह पहले ही मुख्यालय में फाइल भेज दी गई थी। अनुमति मिलते ही दोबारा टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। 31 मार्च के बाद खिलाड़ी प्रेक्टिस कर सकेंगे लेकिन अन्य लोगों को अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed