फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The feats of the BSF troop surprised

बीएसएफ की टुकड़ी के करतबों ने चौंकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The feats of the BSF troop surprised
अंबाला। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एसडी कॉलेज छावनी में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर शुक्रवार को कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास किया गया। बीएसएफ की टुकड़ी ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल की विभिन्न प्रस्तुतियां पेश की। जिन्होंने सबको चकित कर दिया। अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएफ की टुकड़ी द्वारा जांबाज मोटरसाइकिल शो का आयोजन किया जायेगा जोकि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। उन्होंने बताया कि यहां पर बीएसएफ की टुकड़ी मोटरसाइकल के माध्यम से विभिन्न स्टंट प्रस्तुत करेगी। यह वह टुकड़ी है जो 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने पूर्वाभ्यास के दौरान कार्यक्रम में प्रस्तुत की जाने वाली सभी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रस्तुतियों को और बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के बारे में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने कॉलेज में शहीदी स्मारक का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। इस मौके पर उपायुक्त विक्रम सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान पुलिस की टुकड़ियों व अन्य ने कार्यक्रम में प्रस्तुत होने वाली तमाम प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान आरटीसी नेवल कमांडो करनाल द्वारा पीटी शो, शिवालिक गुरुकुल स्कूल बराड़ा के विद्यार्थियों ने मलखम व पुलिस की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। इस मौके पर नगराधीश मुकुंद, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, डीएसपी जोगिंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने गुजराती नृत्य, केपीएके महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने फॉक फयूजन, कॉन्वेंट सिसिल व डीसी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्र भक्ति पर आधारित नृत्य, चमन वाटिका गुरुकुल के विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, एसडी विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, श्री विद्या सागर बाल भारती विद्यालय के विद्यार्थियों ने भांगड़ा की प्रस्तुति दी। एसडी विद्या स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed