फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The family had gone to a relative's house, thieves stole jewelery and cash worth Rs 2.98 lakh from the house.

Ambala News: रिश्तेदार के घर गया था परिवार, चोरों ने घर से उड़ाए 2.98 लाख के गहने और नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to a relative's house, thieves stole jewelery and cash worth Rs 2.98 lakh from the house.
अंबाला। थाना महेश नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर से चोरों ने 2.98 लाख रुपये की कीमत के गहने और नकदी चोरी कर ली। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिस समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया उस समय घर का मालिक अपने रिश्तेदार के यहां गया था। पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बब्याल के महाराणा प्रताप नगर निवासी सुरेशपाल राणा ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह 22 नवंबर को अपने रिश्तेदार के यहां गया था। इसके बाद 27 नवंबर को सुबह आठ बजे आया तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर गए तो देखा कि सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। यहां उनके जेवर व नकदी भी नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, दो घड़ी, 45 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इसके बाद जब घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज के देखा तो पता चला कि यह चोरी 25-26 नवंबर की रात्रि को पौने दो बजे हुई है। कैमरे में दो आदमी घर में घुसते हुए दे रहे हैं। इन्होंने पहले घर का ताला तोड़ा, इसके बाद चोरी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed