{"_id":"6ae8fccaec7c8de7fc0cf1ef","slug":"the-enlightened-satguru-shows-the-right-path-to-the-living-beings-gyan-nath-ambala-news-c-36-1-amb1001-172182-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मज्ञानी सतगुरु जीवों को दिखाते हैं सही राह : ज्ञान नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मज्ञानी सतगुरु जीवों को दिखाते हैं सही राह : ज्ञान नाथ
विज्ञापन
नारायणगढ़ के कोतरखाना गांव में आयोजित समागम में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता
नारायणगढ़ में संत सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। गांव में एक विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं को महामंडलेश्वर एडवोकेट सतगुरु स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देखने वाले में ठहर जाना ही ध्यान है। परमात्मा शब्दों का मोहताज नहीं, उसका अनुभव केवल पूर्ण मौन में होता है।
महाराज ने भौतिकवाद पर प्रहार किया। उन्होंने बताया कि शास्त्रों से शब्द उधार लिए जा सकते हैं लेकिन अनुभव नहीं। ब्रह्मज्ञानी सतगुरु ही भटके हुए जीवों को सही राह दिखाते हैं। मन को बलपूर्वक शांत नहीं किया जा सकता, उसे केवल सजगता से समझाया जा सकता है। उन्होंने लौकिक बंधनों से मुक्ति के लिए सतगुरु से शिकायत के बजाय कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया। सम्मेलन में सद्भावना, सहयोग और अटूट विश्वास को सफलता की असली कुंजी बताया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।