Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The enlightened Satguru shows the right path to the living beings: Gyan Nath

ब्रह्मज्ञानी सतगुरु जीवों को दिखाते हैं सही राह : ज्ञान नाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The enlightened Satguru shows the right path to the living beings: Gyan Nath
नारायणगढ़ के कोतरखाना गांव में आयोजित समागम में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता
नारायणगढ़ में संत सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। गांव में एक विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं को महामंडलेश्वर एडवोकेट सतगुरु स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देखने वाले में ठहर जाना ही ध्यान है। परमात्मा शब्दों का मोहताज नहीं, उसका अनुभव केवल पूर्ण मौन में होता है।

महाराज ने भौतिकवाद पर प्रहार किया। उन्होंने बताया कि शास्त्रों से शब्द उधार लिए जा सकते हैं लेकिन अनुभव नहीं। ब्रह्मज्ञानी सतगुरु ही भटके हुए जीवों को सही राह दिखाते हैं। मन को बलपूर्वक शांत नहीं किया जा सकता, उसे केवल सजगता से समझाया जा सकता है। उन्होंने लौकिक बंधनों से मुक्ति के लिए सतगुरु से शिकायत के बजाय कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया। सम्मेलन में सद्भावना, सहयोग और अटूट विश्वास को सफलता की असली कुंजी बताया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

नारायणगढ़ के कोतरखाना गांव में आयोजित समागम में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता

नारायणगढ़ के कोतरखाना गांव में आयोजित समागम में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed