{"_id":"6a14b24b9f2d6ab27b054d46","slug":"the-employees-family-went-to-the-katha-and-stole-jewellery-from-the-house-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163744-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कथा में गया कर्मचारी का परिवार, घर से गहने साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कथा में गया कर्मचारी का परिवार, घर से गहने साफ
विज्ञापन
अंबाला। सिमरन विहार में बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर 60 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और घर में रखा कीमती सामान ले गए। परिवार 17 मई को घर पर ताला लगाकर घरौंडा में आयोजित शिवपुराण कथा सुनने गया था। सात दिन बाद जब परिवार वापस लौटा तो घर के ताले टूटे पड़े थे। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
मनोज कुमार उर्फ सोनू ने शिकायत में बताया कि वह रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग में हैं और हाल ही में सिमरन विहार स्थित इस मकान में शिफ्ट हुए थे। 17 मई को वह अपने परिवार के साथ घरौंडा में शिवपुराण कथा में शामिल होने गए थे और परिवार सहित सात दिन वहीं रहे थे।
इस दाैरान अलमारी के लॉकर में रखे 60 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोर जाते हुए घर में इस्तेमाल होने वाला कीमती बर्तन का सेट, गैस चूल्हा व पानी की मोटर तक ले गए। सिमरन विहार के निवासियों में इस चोरी के बाद रोष और दहशत है। लोगों का कहना है कि पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए।