{"_id":"666df0fe5adf5dc1a00c68b4","slug":"the-drains-of-the-cantonment-are-clogged-with-dirt-people-are-afraid-that-if-it-rains-water-will-enter-their-homes-ambala-news-c-36-1-amb1002-124618-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छावनी के नाले गंदगी से अटे, लोगों को डर बारिश आई तो पानी घरों में घुसेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छावनी के नाले गंदगी से अटे, लोगों को डर बारिश आई तो पानी घरों में घुसेगा
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में एक और जहां नगर परिषद मुख्य नालों की सफाई के दावे कर रही है तो वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही है। छावनी में नालों की दुर्दशा बहुत ही दयनीय है।
नाले गंदगी के साथ साथ पॉलीथिन से बुरी तरह से अटे पडे़ हैं। महीनाें से नालों की सफाई की और ध्यान नहीं दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों को डर है कि कही पिछले साल की तरह इस साल ही उनके घरों में पानी घुसने की संभावना है। छावनी के दलीपगढ़, बस स्टैंड गे नंबर एक के पास का नाला, रंगिया मंडी के पास बना नाला, ग्वाल मंडी, अंबेडकर पार्क और खटीक मंडी के पास का नाला, केडी शर्मा अस्पताल के पास से गुजर रहे नाले की भी दयनीय स्थिति है। गौरतलब है कि हर साल बारिश में यह नाले गाद से भरे होते हैं और लोगों के घरों में गंदा पानी घुस जाता है। जिससे हर साल लोगों का नुकसान होता है। इस बार भी नगर परिषद की तरफ से दावे बड़े बड़े किया जा रहे हैं मगर नालों की सफाई अभी तक नहीं हो सकी है जब मानसून आने में कुछ ही समय शेष रह गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
फोटो: 32,33
नाले में मिली जलकुंभी
छावनी के दलीपगढ़ में नाले जलकुंभी से अटे पडे़ हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दलीपपढ़ में यह नाला बहुत पुराना है लेकिन इस नाले की साल में एक बार ही सफाई होती है। कई लोग तो नाले में ही गंदगी फैंकते हैं। कोई भी अधिकारी इस नाले की और ध्यान नहीं देता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो: 34, 35,36
गंदगी से अटे पड़े नाले
छावनी बस स्टैड के गेट नंबर एक नाला गंदगी से अटा पड़ा है। इसके साथ ही सुलभ शौचालय, नीलकंठ ढाबा और पुल के नीचे बना नाला तथा होटल डेस्टिनेशन के पास बना नाला भारी गंदगी से अटा हुआ है। इन नालों में गंदगी की ओर ध्यान नहीं देता। जिससे की इन नालों की भी सफाई हो जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो: 37
चार साल से नाले की सफाई नहीं हुई
इसी तरह से छावनी की रंगिया मंडी में चार साल पहले आठ फीट गहरा बंद नाला बनाया गया था। अब इस नाले में गंदगी अटी हुई है। चार साल बीत जाने के बाद भी इस नाले की एक बार भी सफाई नहीं हुई है। जबकि पिछले साल गंदगी के कारण ही नाले के पास से गुजर रही सड़क पर बरसात का तीन फीट तक पानी जमा हो गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो: 38,39,40
नियमित नहीं हो रही नाले की सफाई
यही हालात बारह क्रास रोड के हैं। ग्वाल मंडी, अंबेडकर पार्क और खटीक मंडी के पास नाला गंदगी से अटा हुआ है। छह महीने से ज्यादा का समय गुजर गया है। लेकिन नाले की सफाई नहीं हुई है। शीला का कहना है कि 10 से 12 साल पहले उनके घर के आगे से थडो को तोड़कर सफाई की गई थी। इसके बाद उन्होंने उस टूटे हुए थडे़ पर जाली लगा दी। अब नाले की नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी नाले में भर जाती है और नाले का गंदा पानी और गंदगी घर में आती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो: 42,43
नाले की सफाई नहीं मिली
बाजीगर काॅलोनी एफसीआई गोदाम निवासी जैलीराम ने बताया कि उनकी कालोनी में नाला बुरी तरह से गंदगी से अटा हुआ है। उसे एक साल हो गया है। इस नाले की इस स्थिति को देखते हुए लेकिन अभी तक कोई भी सफाई कर्मचारी नाले की सफाई करने नहीं आया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो: 44
नाले में जमी है गाद
वहीं छावनी के केडी शर्मा अस्पताल के पास से गुजर रहे नाले में गाद जमा है। इसी तरह से अंबाला जगाधरी हाइवे गुजर रहे गुडगुडिया नाले में पुलिस के नीचे गंदगी जमा है तथा नाला गाद से अटा पड़ा है।