{"_id":"6929fdd356bea85c000af575","slug":"the-documents-of-the-reconnaissance-van-that-came-to-pick-up-the-lawyers-car-were-incomplete-the-driver-fled-ambala-news-c-36-1-amb1001-153849-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वकील की कार उठाने आई टोह वैन के दस्तावेज अधूरे, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वकील की कार उठाने आई टोह वैन के दस्तावेज अधूरे, चालक भागा
Sat, 29 Nov 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। वार हीरोज स्टेडियम के सामने तहसील के बाहर खड़ी कार को उठाने आए टोह वैन चालक के साथ विवाद हो गया। मौके पर मौजूद कार के मालिक अधिवक्ता वरूण ने जब टोह वैन को एप पर डाला तो इसके दस्तावेजों में ही कमी पाई गई। जब उन्होंने आरटीओ को मौके पर बुलाने की बात कही तो टोह वैन का चालक मौके से खिसक गया, हालांकि अभी इस मामले को लेकर किसी प्रकार की शिकायत प्रशासन को नहीं दी गई है।
यह था मामला
नगर परिषद ने बाजार में खड़े वाहनों को उठाने का ठेका बहुउद्देशीय पार्किंग के ठेकेदार को दिया है, इसके लिए उसने अपनी टोह वैन भी किराए पर ली है जोकि चंडीगढ़ नंबर की है। पहले दिन जब ठेकेदार के कारिंदे सड़क पर खड़ी कार को उठाने आए तो कार मालिक सहित अन्य ने इस पर ऐतराज जताया और वाहन उठाने से संबंधित आदेश मांगे जोकि वह मौके पर नहीं दिखा पाया।